Atiq Ahmed को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, लगाई थी सुरक्षा की गुहार

atiq ahmed news: अतीक अहमक के वकील ने सुरक्षा की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

atique ahmed news

atique ahmed news: प्रयागराज एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई से अतीक अहमद को मंगलवार 28 मार्च को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अतीक अहमद ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सुरक्षा की मांग की थी। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि जब अतीक को गुजरात से यूपी लाया जा चुका है तो अब सुनवाई का कोई मामला नहीं बचता है। हालांकि, SC ने अतीक को हाईकोर्ट जाने की सलाह दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतीक अहमद के वकीत ने कोर्ट में कहा कि उनकी जान को गंभीर खतरा है। सदन के पटल पर मुझे खुली धमकी दी गई है। मुझे कुछ सुरक्षा दी जानी चाहिए। अतीक के वकील की दलीलों को अदालत ने सिरे से खारिज कर दिया। जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी की बेंच ने कहा कि यह कोर्ट के दखल का मामला नहीं है, हाईकोर्ट जाइए।

कोर्ट ने कहा कि आप इस समय पुलिस की हिरासत में हैं। राज्य मशीनरी आपकी देखभाल करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उनकी और हर एक नागरिक की सुरक्षा राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। हालांकि, हम छूट देते हैं कि याची हाई कोर्ट का रुख कर सकता है। इस पर अतीक के वकील ने कहा कि हम हाई कोर्ट जाने को तैयार हैं। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट भी देखे कि मेरी जान को खतरा है। कम से कम मेरे बयान को ऑर्डर में दर्ज किया जाए।

यही नहीं उमेश पाल हत्याकांड को लेकर भी अतीक अहमद ने कहा कि इस मामले में मुझे और मेरे परिवार को गलत ढंग से फंसाया गया है। इस पर कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद वकील ने याचिका वापल ली। बता दें, अतीक अहमद और उसके परिवार पर 24 मार्च को प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद शिकंजा कसना शुरू हुआ है। उमेश पाल 2005 में हुई बसपा के विधायक राजू पाल की हत्या के गवाह थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+