यूपी के बलिया से वोट डालेंगी 'सनी लियोनी'! निर्वाचन कार्यालय ने जारी किया वोटर आईडी कार्ड
बलिया। बलिया जनपद के सदर तहसील में मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। आप भी सुनकर चौक जाएंगे कि मतदाता सूची में मतदाताओं की फोटो के स्थान पर सनी लियोन का फोटो और किसी पर कबूतर का फोटो तो कहीं हिरण का फोटो लगा दी गई है। यही नहीं सपा सरकार में मंत्री रहे नारद राय की फोटो के स्थान पर हाथी का फोटो लग गया है। बहरहाल उक्त मामले में सम्बन्धित बाबू पर प्राथमिकी दर्ज कर मतदाता सूची का संशोधन कर दिया गया है।

ईवीएम को लेकर जहां एक ओर विपक्ष अभी सरकार पर हावी दिख ही रही है वहीं बलिया सदर तहसील में मतदाता सूची में गड़बड़ी ने विपक्ष को बोलेने का एक और मौका दे दिया है साथ ही से बलिया के राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है। पूर्व मंत्री नारद राय का कहना है कि इस मामले में डाटा ऑपरेटर केवल दोषी नहीं है बल्कि सरकार मतदाता सूची में गड़बड़ी के जरिये बड़ी खेल करना चाह रही है। साथ ही पूर्व मंत्री नारद राय ने जिला प्रशासन को दोषी करार देते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में लीपापोती करने का प्रयास किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

वहीं इस मामले में जब अपर जिला निर्वाचन अधिकारी से बात की गई तो उनका कहना था कि मतदाता मतदाता सूची के पुनर्निरीक्षण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान यह मामला संज्ञान में आया। सर्विस प्रोवाइडर द्वारा डाटा ऑपरेटर विष्णु को नियुक्त किया गया था। उसी के द्वारा जानबूझकर ये फोटो बदलने की गड़बड़ी की गई है। इस मामले में निर्वाचन आयोग को सूचित कर दिया गया है और दोषी ऑपरेटर के खिलाफ FIR दर्ज करा दी गई है। साथ ही जिन लोगों का फोटो बदला गया है उसे सुधार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications