Ayodhya में सनबीम स्कूल मामला: छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाया गया, SIT की रिपोर्ट में प्रेम प्रसंग का एंगल

सनबीम स्कूल की छात्रा की मौत के मामले में SIT की रिपोर्ट में नए शख्स को आरोपी बनाया गया है। घटना में स्कूल की शिक्षिका के अलावा उसके परिवार का एक और सदस्य भी शामिल था, जिसे अब बाल सुधार गृह भेजा गया।

Ayodhya Sunbeam School

अयोध्या (Ayodhya) में सनबीम स्कूल (Sunbeam School) की नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले में एसआईटी ने अपनी जांच पूरी कर ली है। घटना 26 मई की है। जब सीसीटीवी फुटेज में छात्रा की गिरती हुई देखी गई। अब एसआईटी ने छात्रा के मोबाइल चैट को लेकर अहम दावा किया है।

विशेष जांच दल ने अपने रिपोर्ट में कहा कि मोबाइल चैट से ये स्पष्ट होता है कि आरोप का छात्रा की मौत में अहम रोल है। एसआईटी ने आगे कहा कि वो छात्रा को परेशान करता था। जिसके बाद नाबालिग ने स्कूल की बिल्डिंग से कूदने का प्लान बना लिया।

आरोपी नाबालिग छात्र पर छात्रा पर शक की सुई गहरा गई है। ये छात्र कोई और बल्कि सनबीन स्कूल की टीचर का बेटा है, जिस पर छात्रा के सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप है। मामले में एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी छात्र को बाल सुधार गृह भेज दिया।

वहीं मामले में पहले ही स्कूल प्रबंधक को मौत की झूठी कहानी गढ़ने के आरोप में जेल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के बाद आरोपियों पर लगाए गए पॉक्सो एक्ट के वापस ले लिया जा चुका है।

मामले में जांच के गठित एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में छात्रा की मौत को सुसाइड बताया है। रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपी छात्र और छात्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद छात्रा ने स्कूल की बिल्डिंग से कूद कर सुसाइड करने का कदम उठाया।

नानी के घर पर था छात्र
अयोध्या के चाणक्यपुरी में रहने वाले छात्र की छात्रा से वॉट्सऐप चैट ने मामले के सारे राज खोल दिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्र अयोध्या के एक बड़े फल विक्रेता के परिवार का है। उसकी मां सनबीम स्कूल में टीचर है। घटना के बाद वो दिल्ली स्थित अपनी नानी के घर चला गया था। जहां से पुलिस ने उसे निरुद्ध किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+