NER Gorakhpur: पूर्वोत्तर रेलवे की 114 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें ऐसे राह बना रहीं आसान,देखें डिटेल
Summer Special Train NER Gorakhpur Uttar Pradesh: यात्रियों की बढती मांग को देखते हुये पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से देश के महानगरों एवं अन्य प्रमुख नगरों के लिये 64 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें 994 फेरों में चलाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त 50 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से होकर देश के प्रमुख नगरों के लिये 690 फरों में चलाई जा रही हैं अर्थात पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से होकर कुल 114 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें 1,684 फेरों में चलाई जा रही हैं।
इन विशेष ट्रेनों के माध्यम से यात्रीगण अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुये रिकॉर्ड संख्या में विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर जं. से 10, छपरा जं. से 10, बनारस से 06, लखनऊ जं. से 02, गोमती नगर से 02, ऐशबाग से 02, बढ़नी से 02, मऊ से 12, गाजीपुर सिटी से 04, वाराणसी सिटी से 02, बलिया से 02 तथा उत्तराखंड के स्टेशनों जैसे लालकुआँ से 10 एवं काठगोदाम से 02 सहित कुल 64 विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग के दृष्टिगत विभिन्न स्टेशनांे के लिये विशेष ट्रेनें चलाये जाने का क्रम जारी है।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 04137/04138 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 02 जुलाई से 28 दिसम्बर 2025 तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को ग्वालियर से एवं 03 जुलाई से 29 दिसम्बर 2025 तक प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को बरौनी से 52 फेरों के लिये किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications