Summer Special Train: मऊ जं-अम्बाला कैंट एक्सप्रेस के फेरों की बढ़ी संख्या, गर्मी में यात्रियों को मिलेगी राहत

Summer Special Train Ambala Cant Mau Express Latest News: ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 05301/05302 मऊ जं-अम्बाला कैंट-मऊ जं. वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन मऊ जं. से 15 मई से 17 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा अम्बाला कैंट से 16 मई से 18 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को 10 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

05301 मऊ जं-अम्बाला कैंट ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 15 मई से 17 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को मऊ जं. से 04.00 बजे प्रस्थान कर बेलथरा रोड से 04.44 बजे, भटनी से 05.22 बजे, देवरिया सदर से 05.47 बजे, गोरखपुर से 07.00 बजे, खलीलाबाद से 07.37 बजे, बस्ती से 08.10 बजे, मनकापुर से 09.00 बजे, गोंडा से 09.35 बजे, बुढ़वल से 10.37 बजे, सीतापुर से 12.23 बजे, बरेली से 15.37 बजे, मुरादाबाद से 17.22 बजे, गाज़ियाबाद से 19.37 बजे, दिल्ली से 20.30 बजे, सोनीपत से 21.14 बजे तथा पानीपत जं. से 22.07 बजे छूटकर दूसरे दिन अम्बाला कैंट 00.30 बजे पहुँचेगी।

train

वापसी यात्रा में, 05302 अम्बाला कैंट-मऊ जं. ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 16 मई से 18 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को अम्बाला कैंट से 01.40 बजे प्रस्थान कर पानीपत जं. से 03.07 बजे, सोनीपत से 03.42 बजे, दिल्ली से 05.10 बजे, गाज़ियाबाद से 06.07 बजे, मुरादाबाद से 08.30 बजे, बरेली से 09.42 बजे, सीतापुर से 13.00 बजे, बुढ़वल से 14.52 बजे, गोंडा से 16.00 बजे, मनकापुर से 16.20 बजे, बस्ती से 17.17 बजे, खलीलाबाद से 17.47 बजे, गोरखपुर से 19.00 बजे, देवरिया सदर से 20.05 बजे, भटनी से 20.34 बजे तथा बेलथरा रोड से 21.17 बजे छूटकर मऊ जं. 22.00 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+