Summer Special Train: नई दिल्ली-गोरखपुर एक्सप्रेस के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें डिटेल

Summer Special Train Latest News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 04022/04021 नई दिल्ली-गोरखपुर-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन नई दिल्ली से 09 मई से 11 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा गोरखपुर से 10 मई से 12 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को 10 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

04022 नई दिल्ली-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 09 मई से 11 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को नई दिल्ली से 14.00 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 14.54 बजे, हापुड़ से 15.34 बजे, मुरादाबाद से 18.03 बजे, बरेली से 19.22 बजे, शाहजहाँपुर से 20.32 बजे, हरदोई से 21.19 बजे, लखनऊ जं. से 23.10 बजे, दूसरे दिन गोंडा से 01.50 बजे तथा बस्ती से 03.02 बजे छूटकर गोरखपुर 05.00 बजे पहुँचेगी।

train

वापसी यात्रा में, 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 10 मई से 12 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से 07.00 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 08.05 बजे, गोंडा से 09.45 बजे, लखनऊ जं. से 13.25 बजे, हरदोई से 14.57 बजे, शाहजहाँपुर से 16.30 बजे, बरेली से 17.35 बजे, मुरादाबाद से 19.08 बजे, हापुड़ से 20.20 बजे तथा गाजियाबाद से 22.12 छूटकर नई दिल्ली 23.10 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+