इशारों-इशारों में मोदी-शाह पर वरुण का हमला, बोले-नाम एक का होता है काम कईयों का होता है

सुल्तानपुर। बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने इसौली विधानसभा के कुड़वार से अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत की। उन्होंने इशारों ही इशारों में मोदी-शाह पर निशाना साधा। उन्होंने नाम लिए बगैर कहा कि नाम एक का होता है काम कईयों का होता है, मेरे साथ ऐसा कभी मत समझना, किसी एक तिनके ने भी मेरा साथ दिया तो अजीवन मैं उस एहसान को मानने वाला व्यक्ति हूं।

sultanpur varun gandhi attack on modi shah

भाषण देते वक्त वरुण गांधी दार्शनिक अंदाज में उतर आए और कहा कि राजनीति और जीवन में कुछ उसूल एक जैसे हैं, एक उसूल है रिश्तों को बनाना और एक रिश्ते को निभाना। और दूसरा ये के बात सच बोलना और सच होना। अपनी पार्टी के ज़िम्मेदार नेताओं का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा बहुत सारे लोगों का जीवन ही एक मिलावट है, एक झूठ है एक बनावट है। मेरा जीवन मेरी मां से है पर, मेरी मां ने अपने बारे में न सोचते हुए इस धरती मां के बारे में सोचा है।

यही नहीं बल्कि वरुण गांधी ने पर्यावरण के लिए लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अपने-अपने जन्मदिन पर पेड़ लगाए और उसे पानी दें। पालीथीन को पूर्ण रूप से नष्ट करे क्योकिं ये ज़हर है और गांवों के विकास पर इसका असर पड़ रहा है। सांसद ने कुछ जनसभाओं में पेड़ लगाकर लोगों को जागरूक किया। वरुण गांधी अपने दौरे में अलीगंज, गणेशगंज, बहमलपुर, विनायकपुर, मझली, सरकौडा, महाकाल मंदिर कुड़वार, सुरेशनगर, बहुबरा, अगई, देवलपुर, सोहगौली समेत अन्य गांवों के लगभग दर्जन चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुए। सरकौडा गांव में गीता मिश्रा सहित कई महिलाओं ने जर्जर एएनएम सेन्टर की मरम्मत व क्षेत्र में पेय जल व्यवस्था को लेकर बात की। तो वरुण गांधी हंसते हुए बोले डांट क्यों रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+