थाने के अंदर पुलिसकर्मियों ने युवक लात-घूसों से पीटा, देखें वीडियो
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में यूपी पुलिस का एक बार फिर अमानवीय चेहरा सामने आया है। सुल्तानपुर पुलिस को युवक की हरकतों ने इतना नाराज कर दिया कि पुलिसकर्मियों ने युवक को लात, थप्पड़ और घूसों से जमकर पीटा। इतना ही नहीं थाने के अंदर युवक के परिजनों ने भी उसकी जमकर पिटाई कर डाली।

मामला मथुरा जिले से जुड़ा हुआ है। यहां कुछ दिनों पहले कंप्यूटर सेंटर चलाने वाले नितिन नाम के शादीशुदा युवक का सेंटर में ही आने वाली एक युवती से अफेयर हो गया था। मामला इतना बढ़ गया कि नितिन और युवती घर छोड़ कर भाग निकले। इस दौरान नितिन और युवती के परिजनों ने इन दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इधर नितिन की पत्नी और उनके परिजनों को पता चला कि दोनों लोग सुल्तानपुर में हैं। फिर क्या था नितिन की पत्नी अपने परिजनों समेत सुल्तानपुर पहुंच गई।
जानकारी मिली कि नितिन और युवती नगर के उत्सव गेस्ट हाउस में रुके हुए हैं। परिजनों ने नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गेस्ट हाउस से बरामद कर नगर कोतवाली ले आई। नगर कोतवाली पहुंचने पर पहले तो पुलिसकर्मियों ने नितिन को लात घूंसों से जमकर पीटा। पुलिसकर्मियों द्वारा नितिन की पिटाई ख़त्म हुई नहीं थी कि नितिन की पत्नी और उनके परिजनों ने भी कोतवाली परिसर में पीटना शुरू कर दिया। हालांकि इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस ने युवक और युवती का चालान कर एसडीएम के यहां भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications