सुल्तानपुर में तेंदुए की आहट, दहशत के साए में 72 घंटों से 23 गांवों के लोग

सुलतानपुर। जंगल के किसी भी जानवर का नाम सुनते ही हर कोई कांप जाता है। कुछ यही हाल यहां आस्था का केंद्र कहे जानें वाले लम्भुआ के धोपाप घाट के इलाके के ग्रामीणों का है। पिछले 48 घंटों से इस इलाके के रहने वालो की रात की नींद और दिन का चैन छिन गया है। दरअसल एक ख़बर यहां तेज़ी से फैली हुई है कि इलाके में हिंसक जीव तेंदुए ने क़दम रख दिया है। वहीं सर्च टीम के पसीने छूट गए हैं लेकिन उसे अब तक कामयाबी नही मिल सकी है।

sultanpur people is in fear of leopard

लम्भुआ थाना क्षेत्र के धोपाप घाट का मामला

आपको बता दें कि बुधवार की रात लम्भुआ थाना क्षेत्र के धोपाप घाट के आसपास हिंसक जीव देखे जाने की हलचल हुई। पालतू जानवर जहां चीखने लगे वहीं ग्रामीणों ने अजीबो-गरीब जानवर देखने की पुष्टि की। इस ख़बर के मिलते ही वन विभाग के रेंजर प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर रात से ही क्षेत्र में कांबिंग शुरू हो गई।

शाम होते घर में घुस जा रहे ग्रामीण
लेकिन क़रीब 72 घंटे का वक़्त बीत जाने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी हवा में तीर चलाते दिखे हैं। आलम ये है कि अब ग्रामीण शाम होते ही घर में घुस जा रहे हैं, स्कूल में आने वाले बच्चों की संख्या में गिरावट दर्ज हो रही है। फ़िलवक्त इलाके के सुखाई का पुरवा, मिश्र का पूरवा समेत करीब 23 ग्राम पंचायतों में वन्य जीव के होने की ख़बर है। गौरतलब हो कि दो दिन पूर्व प्रतापगढ़ जिले में तेंदुआ के निकलने की बात सामने आई थी और कुछ लोगों ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर भी डाले थे।

विभाग ने हिंसक जंतु के पंजों का निशान लेकर परीक्षण के लिए भेजा
प्रभागीय वनाधिकारी एस एस पांडेय ने बताया कि हिंसक जीव के बारे में पड़ताल की जा रही है। टीम लगातार क्षेत्र में बनी हुई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हिंसक जंतु के पंजों का निशान लेकर परीक्षण के लिए भेजा गया है। प्रकरण में चिड़ियाघर के विशेषज्ञों की भी सलाह ली जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+