सपा के पूर्व विधायक पर आरोप लगाने वाली महिला ने कहा- 13 साल की प्रेम कहानी में मुझे कुछ भी हासिल नहीं हुआ

सुल्तानपुर। सपा के पूर्व विधायक अनूप सांडा पर बीते सालों में प्रेम संबंध होने आरोप लगाने वाली महिला ने प्रेस कांफ्रेंस की और पूर्व विधायक की ओर से किसी भी प्रकार की सहमति ना मिलने पर अफसोस जताया। महिला ने कहा कि उसे 13 साल के प्रेम संबंध के बाद आज कुछ भी हासिल नहीं हुआ। इस दौरान महिला ने अपने और विधायक के घर में साथ रहने के कुछ फुटेज जारी किए। हालांकि इसके पहले की रात में महिला बस स्टैंड स्थित विधायक के पेट्रोल पम्प पर पहुंची थी और फिर यहां उसनें जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया था। इस मामले में पुलिस ने दोनों ओर से मिली तहरीर पर केस फाइल किया है।

sultanpur MLA anoop sanda illegal relation has been exposed

महिला ने आरोप लगाया कि करीब 13 सालों से उनका सम्बंध शहर के पूर्व विधायक अनूप सांडा से रहा है लेकिन अब वे इस बात को और उसे अपनाने को राजी नहीं हैं। इन सालों में कई बार मामला सड़क पर भी आया लेकिन सत्ता के दबाव में दब गया। हाल ही में पहले जुलाई माह में मामला तब चर्चा में आया जब विधायक की पत्नी पति के अपहरण की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच गईं। पुलिस ने देर रात विधायक की महिला मित्र के घर पर रेड डाल कर उन्हें पकड़ा और कोतवाली ले आई। सुबह होते होते मामला शांत हुआ। इसके बाद समरीन ने एक प्रेसवार्ता करके रिश्तों की रूदाद सुनाई।

बीते सोमवार को आत्मदाह का किया था प्रयास
बीते सोमवार को मामला उस वक्त फिर तूल पकड़ गया जब शहर के बस स्टेशन स्थित पूर्व विधायक के पेट्रोल पम्प पर उनकी महिला मित्र समरीन ने हाईवोल्टेज ड्रामा करते हुए 2 कार के शीशे तोड़े। शीशे तोड़ने के दौरान समरीन को चोटें आईं। उसने आत्मदाह की कोशिश भी की। पुलिस ने मंगलवार को दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सिटी श्यामदेव ने बताया कि पेट्रोल पम्प मैनेजर की तहरीर पर विधायक की महिला मित्र आरोपी समरीन सहित कई लोगों पर लूट और अवैध वसूली मांगने का केस दर्ज किया गया है। वहीं समरीन की तहरीर पर पूर्व विधायक की पत्नी, भाभी समेत 4 के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

समरीन बोली 13 साल की प्रेम कहानी में मुझे कुछ नहीं मिला
अब पूरे मामलों में समरीन जहां बार बार मीडिया को फेस करती दिखी। वहीं पूर्व विधायक ने कुछ न बोलने में ही अपनी भलाई समझी। मंगलवार को एक बार फिर समरीन ने मीडिया से रूबरू होकर कहा कि 13 साल की प्रेम कहानी में मुझे कुछ नहीं मिला। समाज भी मुझे स्वीकार नहीं कर सका। मुझे अपनी ग़लती का एहसास हुआ। मैं अब कभी अनूप संडा से किसी प्रकार का संबंध नहीं रखूंगी। इससे पूर्व की प्रेस कान्फ्रेन्स में उसने विधायक अनूप सण्डा और उनकी पहली पत्नी अमिता सेठ पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। बतौर समरीन, विधायक के रिलेशन उनसे कई साल पुराने हैं। विधायक उनसे उम्र में 20 साल बड़े हैं। दोनों में बहुत लगाव है। अमिता सेठ ने जब पुलिस बुलाई थी तो विधायक उनके घर पर ही थे। वैसे सीसीटीवी के फुटेज इस बात की प्रमाणिकता के लिए पर्याप्त सबूत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+