सोशल मीडिया पर मोदी विरोधी पोस्ट डालने पर यूपी पुलिस स्वाट टीम के प्रभारी पर गिरी गाज
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर स्वाट टीम प्रभारी द्वारा सोशल मीडिया पर पीएम और सीएम को लेकर की गई टिप्पणी उनके ही जी का जंजाल बन गई। बीजेपी के एक एमएलए की शिकायत पर यूपी के डीजीपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मातहत अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस पर एसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर जांच टीम बैठाई है।

प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री को दी थी नसीहत
आरोप है कि बीते दिनों स्वाट टीम प्रभारी आजाद सिंह केसरी द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लेकर कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की गयी थीं। इस पर जौनपुर जिले के बदलापुर विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने कार्रवाई के लिए डीजीपी ओपी सिंह को पत्र लिखा।

ऊपर से मिले निर्देश के बाद आजाद सिंह केसरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। वहीं एसपी अमित वर्मा ने पूरे प्रकरण की जांच आईपीएस डॉ मीनाक्षी कात्यायन को सौंपी है। कयास लगाया जा रहा है कि इस मामले में कुछ और लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications