UP: डीजीपी सुलखान सिंह को मिला 3 महीने का सेवा विस्तार

लखनऊ। यूपी के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुलखान सिंह को तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। बता दें कि शुक्रवार को सुलखान सिंह का पुलिस सेवा में आखरी दिन था और लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में विदाई भी दे दिया गया था। यह संभवत: इतिहास में पहली बार हो रहा है किसी डीजीपी को उसके विदाई समारोह के बाद सेवा विस्तार दिया गया हो।

UP: डीजीपी सुलखान सिंह को मिला 3 महीने का सेवा विस्तार

गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि अखिल भारतीय सेवाएं नियमावाली, 1958 के तहत भारत सरकार आईपीएस अधिकारी सुलखान सिंह के कार्यकाल को उनके सेवानिवृत्ति के बाद तीन महीने तक बढ़ा रही है। इसके आदेश के साथ ही अब सुलखान सिंह 31 दिसंबर 2017 तक यूपी के पुलिस महानिदेशक बने रहेंगे।

UP: डीजीपी सुलखान सिंह को मिला 3 महीने का सेवा विस्तार

बता दें कि ईमानदार पुलिस अधिकारी की छवि वाले सुलखान सिंह के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से छह महीने का सेवा विस्तार मांगा था लेकिन केंद्र सरकार ने सिर्फ तीन महीने का ही सेवा विस्तार प्रदान किया। यह आदेश शुक्रवार देर शाम जारी किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+