डीएम ऑफिस के सामने केरोसिन से आत्मदाह करने चला कर्मचारी

कानपुर। यूपी की योगी सरकार भले ही जनता हित सर्वोपरि की तर्ज पर कार्यरत हों परंतु यूपी के प्रशासनिक अधिकारी योगी सरकार की नीति को धता बताते हुए पीड़ितों की फरियादों को नजरअंदाज करते नजर आ रहे हैं। कानपुर के जिला अधिकारी कार्यालय पर ओम प्रकाश नामक युवक जो कि रिटायर्ड बैंक कर्मी हाथों में 2 बोतल केरोसिन तेल लेकर जा पहुंचा और आत्महत्या का प्रयास करने लगा।

Suicide attempt by a govt employee at DM office in Kanpur

आनन-फानन में सुरक्षाकर्मियों ने ओम प्रकाश के हाथों से मिट्टी का तेल छीन लिया और जिला अधिकारी को पूरी घटना की जानकारी दी परंतु उन्होंने पीड़ित से मिलना तक उचित न समझा। ऐसे में पीड़ित वहीं पर सुरक्षाकर्मियों के बीच बैठकर स्पष्ट कहता रहा कि यदि मेरी फरियाद ज़िला अधिकारी ने नहीं सुनी तो वह आत्मदाह अवश्य करेगा फिर चाहे डीएम कार्यालय के बाहर कहीं और ही उसे आत्मदाह क्यों न करना पड़े।

Suicide attempt by a govt employee at DM office in Kanpur

पीड़ित के अनुसार उसे चुनाव ड्यूटी करने का मानदेय न मिलने पर उसने फिर चुनाव ड्यूटी करने से इनकार कर दिया था और इसी बात से खफा होकर वर्ष 2012 में उनके ऊपर एफआईआर दर्ज करा दी गई थी । एफआईआर रद्द करने एवं मानदेय की मांग को लेकर कई बार फरियाद लगाने के बाद निराश होकर डीएम कानपुर के कार्यालय आत्मदाह करने पहुंचा।

Read Also:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+