महिला कांस्टेबल ने मांगी बाथरूम जाने की इजाजत, दरोगा ने कहा- रोक कर रखो

यूपी के सहारनपुर जिला न्यायालय स्थित हवालात में तैनात एक महिला कांस्टेबिल के साथ उसके साथ तैनात एक दरोगा ने ऐसा काम किया कि महिला कांस्टेबिल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर जिला न्यायालय स्थित हवालात में तैनात एक महिला कांस्टेबिल के साथ उसके साथ तैनात एक दरोगा ने ऐसा काम किया कि महिला कांस्टेबिल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जिला अस्पताल में अभी भी महिला कांस्टेबिल की हालत नाजुक बनी है

कोर्ट की हवालात में दरोगा के साथ लगी थी ड्यूटी

कोर्ट की हवालात में दरोगा के साथ लगी थी ड्यूटी

उत्तराखंड के रुड़की की रहने वाली विनोद कुमारी काफी समय से उत्तर प्रदेश पुलिस में और इस वक्त इसकी मूल तैनाती कोतवाली सदर बाजार में हैं, जहां से उसकी ड्यूटी इसी कोतवाली क्षेत्र में पड़ने वाले जिला न्यायालय परिसर स्थित हवालात में है। कोर्ट में पेशी के लिए आने वाले बंदियों और कैदियों पर नजर रखने के लिए विनोद कुमारी को एक दरोगा बचन सिंह के साथ तैनात किया गया है। बताया जाता है कि आज तड़के भी विनोद कुमारी अपने सीनियर बचन सिंह के साथ कोर्ट की हवालात में तैनात थी, कि उसे लघुशंका लगी।

महिला कांस्टेबल को पेट में होने लगा दर्द

महिला कांस्टेबल को पेट में होने लगा दर्द

विनोद कुमारी ने आरोप लगाया कि उसे लघुशंका हुई तो उसने अपने सीनियर से लघुशंका जाने की इजाजात मांगी, लेकिन आरोप है कि दरोगा ने विनोद कुमारी को लघुशंका के लिए जाने ही नहीं दिया। जिस पर उसकी हालत बिगड़ गई। समय से लघुशंका कर पाने के कारण उसने पेट में दर्द महसूस किया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई और उसे उल्टियां लग गई।

आरोपी दरोगा के खिलाफ होगी कार्रवाई

आरोपी दरोगा के खिलाफ होगी कार्रवाई

इसके बाद किसी तरह से वह कोर्ट परिसर से बाहर निकली और सीधे पुलिस लाइन में पहुंची। पुलिस लाइन में भी उसकी हालत खराब थी, जिस पर पुलिस लाइन के आरक्षी ने विनोद कुमारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+