UP में खाकी भी नहीं सुरक्षित, दारोगा की हत्या कर शव नाले में फेंका
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में अब खाकी भी सुरक्षित नहीं है। यहां पुलिस लाइन में तैनात दारोगा की हत्या का उसका शव नाले में फेंक दिया। दारोगा का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो अभी तक परिजनों ने हत्या का शक किसी व्यक्त नहीं किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार के एमन जई जलाल नगर इलाके का है। रविवार की सुबह यूपी पुलिस के दारोगा मेहरबान अली खां की नाले में लाश पड़ी हुई मिली है। दारोगा मेहरबान अली खां (59) पुलिस लाईन में वॉयरलेस आफिस में तैनात थे। दारोगा मेहरबान अली शनिवार की शाम खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकला थे लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर नाले में दारोगा की लाश मिली। दारोगा का शव नाले में उल्टा पड़ा हुआ था। लोगों ने नाले में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाल और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
7 अप्रैल को दारोगा की बेटी की भी हुई थी हत्या
दारोगा की बेटी सना खां की भी 7 अप्रैल 2018 को गोली मारकर उस वक्त हत्या कर दी गई थी, जब वो टयूशन से वापस लौट रही थी। आरोप में अरशद नाम का युवक पकड़ा गया था। जिसने स्वीकार किया था कि वो दारोगा की हत्या करना चाहता था। दरोगा की छोटी बेटी से अरशद का प्रेम प्रसंग चल रहा था।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस मामले की जांच के लिए फोरेन्सिक टीम को लगाया गया है। डॉग स्कॉड और फॉरेन्सिक टीम घटना स्थल से सबूत इकट्ठा करने में जुटी है। पुलिस बेटी के हत्यारों से मामले को जोड़कर जांच कर रही है। एसपी ग्रामिण सुभाष चन्द्र शाक्य ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात दरोगा के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या का शक किसी पर भी व्यक्त नहीं किया है, फिलहाल तहरीर का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications