मदरसे में बच्चों ने ली पहले गौ-रक्षा की शपथ फिर लिखा गाय पर निबंध
मदरसे में बच्चों और अध्यापकों ने गंगा स्वछता अभियान, गौ रक्षा, प्रकृति रक्षा के लिए तन-मन-धन से साथ निभाने के लिए शपथ ली...
संभल। मदरसे में छात्रों ने गौ-रक्षा की शपथ लेते हुए सुबह पढ़ाई शुरू की, और तो और इन छात्रों ने गंगा स्वच्छता के लिए भी अपने नेक इराजे जाहिर किए। मंगलवार को संभल के दीपा सराय में एमआईए मुनब्बरुल कुरान मदरसा में भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए शपथ दिलाई गई। जिसमे वहां के बच्चों और अध्यापकों ने गंगा स्वछता अभियान, गौ रक्षा, प्रकृति रक्षा के लिए तन-मन-धन से साथ निभाने के लिए शपथ ली।

बीजेपी नेता ने आयोजित किया कार्यक्रम
इस कार्यक्रम के लिए भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सिंघल ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मदरसे पहुंचकर छात्रों को शपथ दिलाई। राजेश सिंघल ने कहा की संभल नगर के लिए ये पल ऐतिहासिक रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'सबका साथ सबका विकास' की नीति के तहत हम बिना किसी भेदभाव के जन सेवा करेंगे। हम अपने मुस्लिम भाइयों का भी सम्मान करते हैं लेकिन मुस्लिमों में भय बनाकर विपक्ष हमें उनका विरोधी बताता रहा है।

शहर में चारों तरफ हो रही है चर्चा
राजेश सिंघल ने कहा कि जो लोग राष्ट्र और भारतीय संस्कृति के लिए खतरा हैं हम उन्हें बर्बाद कर देंगे, फिर वो किसी भी समुदाय या जाति के क्यों न हों। वहीं जिला अध्यक्ष के मदरसे पहुंचने से शहर में काफी चर्चा है।
याद दिला दें शाहजहांपुर में ही एक शख्स मोहम्मद, गाय के लिए धरना दे चुका है। गाय सांप्रदायिक तनाव का ही विषय नहीं है अभी भी सामाज में ऐसे कई काम देखने को मिल जाते हैं जो रुढ़िवादिता से दूर हैं।

मोहम्मद पहले ही दिखा चुका है गाय प्रेम
बता दें कि शाहजहांपुर में मुस्लिम समाज के लोग गौसदन और गायों को बचाने के लिए डीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे लोगों की मांग थी कि जब तक गौशाला में गायों के हालात सुधारे नहीं जाते, गायों की मौतों को नहीं रोका जाता तब तक वो अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहेंगे। बता दें की मामला पुवायां के सिमरा वीरान गांव से जुड़ा था जहां बीते दिनों करीब पांच गायों की मौत हो चुकी थी।

शाहजहांपुर गौ-अत्याचार के लिए क्यों बना सुर्खियां?
दरअसल मोहम्मद नबी गायों से बेहद प्यार करते हैं। वो रोजाना गायों को अपने हाथ से चारा खिलाते हैं लेकिन मोहम्मद ही नहीं सिमरा वीरान में गायों की मौतों से कई लोग बेहद आहत हैं।
शाहजहांपुर पिछले काफी समय से अपने सिमरा वीरान गौशाला के लिए सुर्खियों में रहा है। ऐसे में गाय अत्याचार की ये खबर OneIndia के माध्यम से ही सबसे पहले आपके सामने आई थी।
बता दें कि गौशाला के नाम 300 एकड़ से ज्यादा जमीन है लेकिन गौ सदन से जुड़े सरकारी कर्मचारी गायों कों चारा खिलाने के बजाए उससे मिलने वाले फायदे डकार रहे हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गौशाला में रोजाना किसी न किसी गाय की मौत हो रही है। इसी बात से नाराज मोहम्मद नबी डीएम कार्यालय के सामाने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे।
{promotion-urls}
देखिए adidas के लिए बिंदास हुए रणवीर सिंह












Click it and Unblock the Notifications