छात्रवृत्ति न मिलने से परेशान छात्र -छात्राओं का डीएम ऑफिस पर हल्ला बोल
कन्नौज। यूपी के कन्नौज में कॉलेज में देरी से प्रवेश होने का खामियाजा भुगत रहे छात्र-छात्राओं ने समाजकल्याण विभाग और जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। जिसके बाद प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने अपनी समस्या को बताते हुए जिला प्रशासन समस्या के निराकरण की बात कही।

कन्नौज के पीएसएम महाविद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्राओं का कहना था कि उनका एडमीशन कालेज में देरी से लिया गया जिस कारण उनकी छात्रबृत्ति का ऑनलाइन फार्म नही भर पा रहा है जिससे उनको छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है।
उनका कहना है कि वह समाजकल्याण और जिले के आलाधिकारियों से इस समस्या के समाधान के लिए कई बार कह चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस समस्या को लेकर छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिस पर जिलाधिकारी ने शासन को भेजकर समस्या का समाधान किये जाने की बात कही।












Click it and Unblock the Notifications