UPTET: परीक्षा के लिए प्रवेश न मिलने पर अभ्यर्थियों ने किया बवाल
कानपुर/कन्नौज। कानपुर में टीईटी प्रवेश परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश को लेकर जगह-जगह परीक्षार्थियों ने हंगामा किया। गोविन्द नगर के आर्य कन्या इण्टर कालेज में भी लगभग 100 से ज्यादा परीक्षार्थियों ने स्कूल प्रशासन पर डाक्यूमेन्ट पूरे होने के बाद भी प्रवेश न देने का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। वहीं कुछ छात्रों को पेपर में प्रवेश न मिलने के कारण उनकी आखों से आंसू तक निकल गये। परीक्षार्थियों द्वारा हंगामे की जानकारी लगते ही एसीएम फस्ट के पी सिंह तोमर मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी जो भी आरोप लगाकर हंगामा कर रहे हैं, वो निराधार हैं, जिनके डाक्यूमेन्ट नहीं पूरे हैं, उनको प्रवेश नहीं दिया गया है क्योंकि पहले ही बता दिया गया था कि क्या-क्या लेकर प्रवेश परीक्षा के लिये आना है। कुछ छात्र बहुत लेट आये थे इसलिये मैंने ही गेट बन्द करवाया है।

रविवार को कन्नौज जिले के 18 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) सम्पन्न कराई गई जिसमें दो पालियों में 10,533 अभ्यर्थी शामिल होने थे। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह दस से 12.30 बजे तक कराई गई। इसमें सात केंद्रों पर 4,237 अभ्यर्थी शामिल हुए वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 से शुरू हुई। इस दौरान शहर के सेठ वासुदेव सहाय इंटर कालेज परिसर में उन अभ्यर्थियों को गेट पर रोक दिया गया जो अभ्यर्थी बीएड के अंकपत्र की मूल प्रति लेकर नहीं आए थे, ऐसे लगभग 50 से अधिक लोग थे, जिन्होंने प्रवेश न मिलने पर हंगामा कर दिया।

व्यवस्था गड़बड़ होते देख, मौके पर पुलिस बल के साथ उपजिलाधिकारी पहुंचे जिसके बाद पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों में दो अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उनको गाडी में बैठकर कोतवाली ले गई। इस दौरान एक अभ्यर्थी ने पेपर लीक होने का भी आरोप लगाया जिसको पहले परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दे दिया गया था और फिर बाद में उसको गेट से बाहर कर दिया गया। पूरे मामले को प्रशासन दबाने में लगा हुआ है तो वही एसडीएम इस बार से भी अंजान नजर आ रहे है कि किसी को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। जबकि दो लोगों को पुलिस ने सरेआम हिरासत में लेकर पुलिस जीप में बैठाकर ले गई।












Click it and Unblock the Notifications