यूपी: भैंस के गले में टांगी पीएम मोदी की फोटो, बीन बजा कर किया प्रदर्शन
वाराणसी। पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों को लेकर एक तरफ जनता परेशान है। वहीं विपक्ष यूपी की पिछली सरकार के समर्थन में केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार को घेरने से नहीं चूक रही। कुछ ऐसा ही विरोध आज वाराणसी के हरिश्चन्द्र पीजी कॉलेज के अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने मैदागिन के पेट्रोल पंप पर बढ़ते डीजल और पेट्रोल के दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए दोनों सरकारों के खिलाफ नारेबाजी की।

हालांकि पेट्रिलियम पदार्थों का विरोध यूपी में नहीं बल्कि पूरे भारत मे चल रहा है। लेकिन सपा के बैनर पर चुनाव जीत कर अध्यक्ष बने अभिषेक यादव ने मैदागिन चौराहे से लेकर पेट्रोल पंप तक मोदी और योगी सरकारी के खिलाफ नारेबाजी की और पेट्रिलियम पदार्थों के विरोध में भैस और मोदी जी कि फोटो के आगे बीन बजा कर विरोध दर्ज कराया।
चल रहा लगातार आंदोलन
दरअसल, जब से पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि शुरू हुई है। तब से लगातार केंद्र और यूपी की बीजेपी सरकार के खिलाफ लगातार विरोध चल रहा है। आज का विरोध भी कुछ ऐसे ही प्रभाव में शामिल हुआ। हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों और सपा समर्थित कालेज के अध्यक्ष ने कहा कि आज जनता बेहाल है और सरकार कोई सुध नहीं ले रही। यही वजह है कि हम लोगों ने आज पीएम मोदी की फोटो और भैंस को एक साथ कर बनारस की सड़कों पर पैदल मार्च किया। साथ ही भैस और मोदी जी के फोटो के सामने सपेरों का बीन बजा कर उनकी नींद को तोड़ने का काम किया।
ये भी पढ़ें- यूपी: नशे की हालत में परिजन ने डॉक्टर को दौड़ा कर पीटा, फोन करने के बावजूद पुलिस ने नहीं दिया ध्यान












Click it and Unblock the Notifications