पिता ने लगाया था रिश्तेदार पर चोरी का आरोप, 2 साल बाद बेटे की हत्या कर लिया बदला

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक छात्र का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला है। छात्र की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। लोगो की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की हत्या के पीछे परिवार की रंजिश का मामला निकलकर सामने आ रहा है। मृतक छात्र की बहन का आरोप है कि दो साल पहले उसके पिता ने रिश्तेदार पर चोरी का आरोप लगाया था। चोरी के आरोप से नाराज होकर उसने बदला लेने की धमकी दी थी। आरोप हैं कि अपना बदला लेने के लिए ही 9वीं क्लास के छात्र की हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है।

student found dead in the field in shahjahanpur

मामला सिधौली थाना क्षेत्र के भटपुरा रसूलपुर गांव का है। जहां कक्षा 9 में पढ़ने वाले छात्र विकास की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। हत्या के पीछे पूरानी रंजिश बताई जा रही है। दरअसल, इसी गांव के रहने वाले सविंदर सिंह का अपने ही एक रिश्तेदार बालिस्टर सिंह से पुरानी रंजिश चल रही थी। बता दें कि सविंदर ने बालिस्टर सिंह पर चोरी का आरोप लगाया था। आरोप हैं कि बालिस्टर सिंह ने बदला लेने की धमकी भी दी थी। परिजनों का आरोप है कि बालिस्टर सिंह ने 14 साल के विकास को अपने साथ गन्ने के खेत में ले गया और वहां ले जाकर उसकी धारदार हथियार गला रेतकर हत्या कर दी।

घटना को अंजाम देने के बाद बालिस्टर ने गांव में आकर बच्चे के गायब होने की सूचना दी। जिसके बाद छात्र के परिजनो ने पुलिस को बच्चे के लापता होने की जानकी दी थी और गांव के लोगो के साथ मिलाकर उसकी तलाश शुरु कर दी। बता दें कि छात्र का शव खून से लथपथ गन्ने के खेत में पड़ा मिली। शव मिलने के बाद परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। विकास अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। विकास की हत्या बाद से पूरे घर में मातम छाया हुआ है। सीओ जितेन्द्र सिंह ने बताया कि गन्ने के खेत मे बच्चे की लाश मिली है। हत्या का आरोप गांव के ही एक शख्स पर लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+