VIDEO: रायन के बाद अब यूपी के हरदोई में मासूम छात्र की मौत, सरकारी स्कूल की सुनिए सफाई...
बच्चा जो पूरी तरह से स्वस्थ था और सुबह स्कूल गया था, उसकी मौत बड़ा रहस्य बन गई है। शक है कि स्कूल ने बड़ी लापरवाही की है जिसके चलते बच्चे की मौत हुई है।
हरदोई। हरियाणा में प्रद्युम्न की मौत के बाद यूपी में भी पुलिस ने अलर्ट किया तो मामले ऐसे नहीं हैं कि रुक गए, सरकारी स्कूल में एक मामला आया है जहां मासूम छात्र की मौत से हड़कंप है। मामला हरदोई के शाहाबाद तहसील का है जहां अनंगपुर के माध्यमिक विद्यालय में ये तलाशा जा रहा है कि आखिर एक छात्र खेलते-खेलते मौत के मुंह में कैसे चला गया।

बच्चे के साथ ऐसा क्या हुआ स्कूल में...
बच्चा जो पूरी तरह से स्वस्थ था और सुबह स्कूल गया था, उसकी मौत बड़ा रहस्य बन गई है। स्कूल का दावा है कि बच्चे की स्कूल में गिरने से मौत हुई है। वो लंच के समय खेल रहा था और खेलते-खेलते गिर पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर स्कूल में ऐसी कौन सी खतरनाक जगह है जो बच्चे के लिए इस तरह गंभीर साबित हुई।

घटना पर भी लापरवाह बना रहा क्या स्कूल!
सूचना के मुताबिक बच्चा गिरने से पहले बेहोश हो गया था जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। तो क्या ऐसे में बेहोश होने पर उसे अस्पताल ले जाने में भी लापरवाही की गई। क्योंकि तुरंत के बेहोश हुए बच्चे को अस्पताल ले जाने पर एकदम मौत की पुष्टि डॉक्टर कैसे कर सकता है। इससे तो यहीं लगता है कि बच्चे की मौत लापरवाही के कारण हुई।

स्कूल में क्यों नहीं हैं छात्र सुरक्षित?
आखिर स्कूल में बच्चे सुरक्षित हैं क्यों नहीं। स्कूल भेजने तक मां-बाप बच्चों को पूरी तरह सुरक्षा और सहयोग देने में लगे रहते हैं तो क्या स्कूल में लापरवाही का आलम ये है कि बच्चों की किसी को फिक्र ही नहीं! लगता तो ऐसा ही है तभी तो एक के बाद एक मासूम छात्र स्कूल की लापरवाही का शिकार हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications