गर्म सब्जी की कढ़ाई में गिरने से झुलसा छात्र, 3 शिक्षक निलंबित

किसी तरह हमजोलियों ने खींचकर उसे बाहर निकाला। लेकिन मौके पर मौजूद शिक्षक संवेदनहीन बने रहे। झुलसा बालक चीखते-चिल्लाते जैसे-तैसे घर पहुंचा। उसे स्थानीय चिकित्सकों के यहां ले जाया गया।

बहराइच। बहराइच के अर्जुनसिंहपुरवा प्राथमिक विद्यालय के कक्षा एक में पढ़ने वाला एक मासूम सोमवार दोपहर मिड-डे का खाना लेने के लिए लाइन में लग कर रसोई तक पहुंचा। वहां असंतुलित होकर सब्जी की कढ़ाई में गिरकर झुलस गया। किसी तरह हमजोलियों ने खींचकर उसे बाहर निकाला। लेकिन मौके पर मौजूद शिक्षक संवेदनहीन बने रहे। झुलसा बालक चीखते-चिल्लाते जैसे-तैसे घर पहुंचा। उसे स्थानीय चिकित्सकों के यहां ले जाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। प्रभारी बीएसए ने मामले में 3 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।

Student burn badly in School, 3 teachers suspended in Bahraich

कोतवाली देहात अंतर्गत हेमरिया कुट्टी ग्राम पंचायत में अर्जुनसिंहपुरवा प्राथमिक विद्यालय स्थित है। इस विद्यालय में गांव निवासी सुरेश कुमार का 6 वर्षीय पुत्र शिवम कक्षा एक का छात्र है। प्रतिदिन की तरह सोमवार दोपहर में मिड-डे भोजन बना था। छात्र-छात्राएं अपनी थाली लेकर लाइन से खाना ले रहे थे। लाइन में लगकर मासूम शिवम जब रसोई तक पहुंचा। तभी ठोकर लगने से असंतुलित होकर कढ़ाई में गिर गया। मौके पर मौजूद छात्र-छात्राएं दौड़े। उन्होंने खींचकर मासूम को बाहर निकाला। शिक्षक भी मौके पर आए लेकिन कढ़ाई में गिरकर झुलसे मासूम को घर पहुंचाने की जिम्मेदारी किसी ने नहीं उठाई।

चीखता-चिल्लाता शिवम किसी तरह अपने घर पहुंचा। बच्चे की हालत देखकर परि0जन सकते में आ गए। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। पिता सुरेश का कहना है कि स्कूल में मौजूद कर्मचारी और शिक्षक संवेदनहीन बने रहे। किसी ने भी बच्चे को घर पहुंचाने की जिम्मेदारी नहीं ली, ना ही सूचना दी। ये गंभीर मामला है, बीएसए को भी अवगत कराया गया है।

प्रभारी बीएसए आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। प्रधान शिक्षक बृजेश कुमार गुप्ता अवकाश पर थे। प्रभारी प्रधान शिक्षक जावेद अहमद, शिक्षिका मीनाक्षी और सारिका अग्रवाल को लापरवाही के मामले में निलंबित कर दिया गया है। यहां तीन रसोइया हैं। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। सभी रसोइयों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+