मुरादाबाद: छात्रा को टीचर ने बेरहमी से पीटा, सीढ़ी से दिया धक्का

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन स्थित बोनी एनी स्कूल में टीचर द्वारा छात्रा की पिटाई से हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर जांच के आदेश दे दिए हैं।

Student beaten by teacher in Moradabad

मामला मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन स्थित बोनी एनी स्कूल का है जहां पीड़ित छात्रा का कहना है कि वह कक्षा 3 में पास हो गई थी और उसका कसूर सिर्फ इतना ही था कि मासूम वह कक्षा 4 के क्लास में बैठ गई थी। आरोप है कि छात्रा की टीचर तारा ने उसको क्लास से यह कहते हुए बाहर कर दिया कि वह तीसरी क्लास में फेल हो गई है और इसके बाद पिटाई कर दी व सीढ़ी से धक्का दे दिया।

छात्रा के शरीर पर कई जगहों पर चोटें आई हैं। छात्रा के परिजनों ने एसएसपी मुरादाबाद को लिखित तहरीर दी है। फिलहाल पूरे मामले में मुरादाबाद एसपी अंकित मित्तल का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है और जांच की जा रही है। वहीं स्कूल प्रशासन की ओर से कोई भी कैमरे के सामने नहीं आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+