होली पर दो पक्षों में पथराव, बवाल में बीजेपी पार्षद भी शामिल

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मकड़ी खेड़ा इलाके में शराब के नशे में होली खेल रहे दो पक्षों में जमकर पथराव हो गया। पथराव में क्षेत्रीय बीजेपी पार्षद भी शामिल था। बवाल की सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे गए और बवालियों को दौड़कर पकड़ा। पुलिस ने आधा दर्जन बवालियों को हिरासत में लिया है, वही घटना में 5 लोग घायल भी हुए है।

Stone throwing in two sides in Kanpur

कल्याणपुर क्षेत्र के मकड़ी खेड़ा इलाके में होली के दूसरे दिन भी लोग नशे में धुत्त होकर होली खेल रहे थे। तभी दो पक्षों में नशेबाजी के दौरान कहा सुनी हो गई। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट और पथराव में तब्दील हो गई। पथराव कर रहे एक पक्ष के साथ क्षेत्रीय बीजेपी पार्षद विजय कुमार निषाद भी पथराव करने में शामिल थे। पथराव और बवाल की सूचना पर मौके पर कई थानों की फ़ोर्स के साथ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बवालियों को खदेड़ा दिया।

Stone throwing in two sides in Kanpur

पथराव में 5 लोग घायल हुए जिनको हैलट अस्पताल भेजा गया। वही पुलिस ने आधा दर्जन बवालियों को हिरासत में लिया है। लोगो को छुड़ाने के लिए दर्जनों भाजपाइयों ने थाने में भी हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने उनको खदेड़ कर थाने से बाहर भगा दिया। वही पुलिस क्षेत्रीय बीजेपी पार्षद को घटना में बचाने की कोशिश में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+