यूपी के मुजफ्फरनगर में बीजेपी की चुनावी रैली में पथराव, वाहनों में तोड़फोड़, मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भाजपी की एक चुनावी रैली में पत्थरबाजी को लेकर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक कुछ असमाजित तत्वों ने वाहनों पर पथराव की स्थिति को बिगाड़ने का असफल प्रयास किया, मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना शनिवार रात करीब आठ बजे की है।

यूपी के मुजफ्फरनगर में इस हफ्ते शनिवार (30 मार्च) को खतौली थाना क्षेत्र के मडकरीमपुर गांव में बीजेपी की एक चुनावी सभा आयोजित की गई। जिसमें बीजेपी कैंडिडेट्स के पक्ष में वोट देने की अपील की जार रही थी। इस बीच कुछ असमाजित तत्वों ने उपद्रव किया। रैली की दौरान कई वाहनों पर पथराव कर उनके शीशे तोड़े गए। इस दौरान नारेबाजी भी की गई।

Stone pelting BJP election rally in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर के एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि बीजेपी की जनसभा में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हंगामा किया गया और फिर बाहर खड़े वाहनों के काफिले पर पथराव किया गया। एसपी ने बताया कि पहले कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हंगामा किया गया और फिर बाहर खड़े वाहनों के काफिले पर पथराव किया गया। आगे की जांच चल रही है और जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

एसपी ने अपने बयान में कहा, "आज रात करीब 8:30 बजे थाना सीमा खतौली के अंतर्गत गांव मडकरीमपुर से पथराव की सूचना मिली, जिस पर तत्काल थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और इसके बाद क्षेत्राधिकारी खतौली और मैं मौके पर पहुंचे। गांव पहुंचकर जानकारी ली तो पता चला कि आज शाम को गांव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी द्वारा एक जनसभा की जा रही थी। इस जनसभा के दौरान नारेबाजी हुई।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+