कुशीनगर में बरावफात जुलूस के दौरान भिड़े दो समुदाय के लोग, जमकर हुई पत्थरबाजी
Clash between two communities in Kushinagar: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में गुरुवार को बरावफात के जुलूस के दौरान माहौल बिगड़ गया। इसके साथ ही दो समुदायों में जमकर कहासुनी हुई और पथराव शुरू हो गया। हालांकि कुछ ही देर में पुलिस ने वहां पहुंचकर हालात को काबू में किया।
जानकारी के मुताबिक बरावफात के जुलूस में अकबरूद्दीन ओवैसी के विवादित भाषण का ऑडियो बजाया जा रहा था। जब ये राम जानकी मठ मंदिर पहुंचा, तो वहां पर हिंदू पक्ष ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों समुदायों में कहासुनी हो गई।

आरोप के मुताबिक जुलूस में शामिल लोगों ने ऑडियो बंद करने से इनकार कर दिया। साथ ही पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ओर से बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में कई टीमों को मौके पर भेजा गया, तब जाकर हालत काबू में आए।
Recommended Video
पुलिस के मुताबिक मामला कसया थाना क्षेत्र के गोला बाजार का है। उन्होंने आधा दर्जन उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। बाकी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद से इलाके में भारी फोर्स तैनात की गई है। साथ ही सभी से शांति बनाए रखने की अपील भी की जा रही।
वीडियो हुआ वायरल
वहीं घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे। जिसमें जुलूस में शामिल युवक पत्थरबाजी करते नजर आ रहे। इसके बाद उन्होंने दूसरे पक्ष के लोगों को दौड़ा लिया। हालांकि किसी तरह से उन्होंने अपनी जान बचाई।
एसपी ने क्या कहा?
मामले की जानकारी मिलते ही एसपी धवल जायसवाल, एएसपी रितेश कुमार सिंह भी घटनास्थल पहुंच गए थे। एसपी के मुताबिक प्रिंस जायसवाल ने शिकायत दर्ज करवाई है। जिस पर 14 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एफआईआर में धार्मिक उन्माद फैलाने समेत कई धाराएं लगाई गई हैं। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications