महात्मा गांधी की प्रतिमा को भगवा रंग से रंगा, लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

नई दिल्ली। शाहजहांपुर के धनश्यामपुर इलाके में महात्मा गांधी की प्रतिमा को भगवा रंग से रंग दिया गया है। राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर चढ़े इस भगवा रंग को देखकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीण इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगा रहे हैं। ग्रामसभा की जमीन पर पिछले 20 सालों से महात्मा गांधी की प्रतिमा लगी है। हमेशा से प्रतिमा का रंग सफेद ही रहा है, लेकिन गुरुवार को सुबह जब गांववाले उठे तो प्रतिमा का रंग बदलकर भगवा कर दिया गया था।

 A statue of Mahatma Gandhi has been painted saffron in a village in Shahjahanpur.
गांधी जी की प्रतिमा के साथ इस छेड़छाड़ से गांववालों में नाराजगी है। एडीएम ने कहा कि वो इस मामले की पूरी छानबीन करेंगे। वहीं एसओ तेजपाल सिंह ने कहा कि वो खुद गांव का दौरा कर पूरे मामले का पता लगाएंगे। जहां गांववाले इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगा रहे हैं तो वहीं बीजेपी जिलाध्यक्ष राकेश अनावा का कहना है कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की सोच ऐसी नहीं है। गांववालों ने खुद ऐसा किया होगा और आरोप हम पर लगा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+