राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सूर्या समाजवादी नाम के X यूजर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, लगाए गंभीर आरोप
FIR against surya samajwadi: उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य ऋचा राजपूत ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक्स यूजर सूर्या समाजवादी के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में मामला दर्ज कराया है।
ऋचा राजपूत ने आरोप लगाया कि उक्त हैंडल द्वारा लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक कमेंट किया जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि चुनाव संबंधी अपवाह अभी फैलाई जा रही है तथा एनकाउंटर को फर्जी बताया जा रहा है।

इस मामले में ऋचा राजपूत द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर हजरतगंज थाने की पुलिस आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 353(2),196 एवं IT एक्ट 66D और 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
अभद्र टिप्पणी और गाली गलौज करने का आरोप
पुलिस को दी गई तहरीर में उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य ऋचा राजपूत ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर @Surya_Samajwadi नामक हैंडल द्वारा लगातार आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इसके अलावा हैंडल द्वारा महिलाओं के साथ ही दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों के खिलाफ अभी अभद्र टिप्पणी करने के साथ ही गाली गलौज भी की जा रही है। उक्त हैंडल चलने वाले शख्स द्वारा जातिगत टिप्पणी करके माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस को दी गई तहरीर के साथ ही ऋचा राजपूत द्वारा कुछ पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे गए हैं। आरोप है कि हैंडल संचालक अपनी पहचान छुपा कर इस तरीके की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। ऐसे में उसके खिलाफ कार्रवाई जरूरी है।
इधर सूर्या समाजवादी हैंडल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी सोशल साइट एक्स पर ऋचा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। लगातार उनके द्वारा भी ऋचा राजपूत के पुराने मैसेज शेयर किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications