SSC ने घोषित किया CPO-SI 2017 का एडिशनल रिजल्ट, ऐसे करें चेक
इलाहाबाद। कर्मचारी चयन आयोग ने केंद्रीय पुलिस बल में दरोगा भर्ती 2017 के मेडिकल परीक्षण में फिट होने वाले अभ्यर्थियों का परिणाम जारी कर दिया है। कर्मचारी चयन आयोग ने एडिशनल लिस्ट जारी करते हुए मेडिकल में फिट व डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिएअभ्यर्थियों के नाम व अनुक्रमांक वाली सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। कुल 117 अभ्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। सभी सफल अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर देखा जा सकता है।

आयोग की विज्ञप्ति में बताया गया है कि पुरुष वर्ग में कुल 150 और महिला वर्ग में 39 अभ्यर्थी मेडिकल परीक्षा मे शामिल हुये थे । जिनमे पुरुष वर्ग में कुल 95 अभ्यर्थी सफल हुए हैं । इसमे 52 अभ्यार्थी अनफिट व 3 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे हैं । जबकि महिला वर्ग में 22 अभ्यर्थी सफल हुए हैं व 17 अभ्यर्थी अनफिट घोषित कर दिए गए हैं । सफल हुए सभी अभ्यर्थियों को अब डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस में उप निरीक्षक, केंद्रीय सशस्त्र बल और सीआईएसएफ में सहायक उपनिरीक्षक भर्ती 2017 के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने द्वितीय चरण की परीक्षा 15 दिसंबर को कराई थी। जिसका अब मेडिकल का परिणाम घोषित किया गया है।
कैसे देखें रिजल्ट-
अभ्यार्थी रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं यहां लेटेस्ट न्यूज़ में नया लिंक - https://ssc.nic.in/SSCFileServer/PortalManagement/UploadedFiles/writeup_Additionalcandidates_sicpo17_05102018.pdf
दिखेगा । इसमें मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद फिट घोषित किये गये व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित हुए अभ्यर्थियों की सूची दी गई है। इस पर आप क्लिक करें और अपना रिजल्ट देख सकते हैं। हालांकि क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा इसमे पहला आप्शन फीमेल व दूसरा ऑप्शन मेल कैंडिडेट का है। यहां क्लिक कर सूची में अपना नाम चेक कर लें। अथवा नीचे गए दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर आप डायरेक्ट अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए लिंक - https://ssc.nic.in/SSCFileServer/PortalManagement/UploadedFiles/Additionalcandidates_sicpo17_male_05102018.pdf
महिला अभ्यर्थियों के लिए लिंक - https://ssc.nic.in/SSCFileServer/PortalManagement/UploadedFiles/Additionalcandidates_sicpo17_female_05102018.pdf
कटऑफ के लिए लिंक - https://ssc.nic.in/SSCFileServer/PortalManagement/UploadedFiles/writeup_Additionalcandidates_sicpo17_05102018.pdf
ये भी पढ़ें- इलाहाबाद HC : यूपी उच्चतर न्यायिक सेवा 2018 परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे देखें रिजल्ट












Click it and Unblock the Notifications