VIDEO: नोएडा-आगरा एक्सप्रेस पर एक के बाद एक गाड़ियां आपस में टकराईं

मथुरा। यूपी के मथुरा में कोहरे का कहर यमुना एक्सप्रेस वे पर देखने को मिला जहां घने कोहरे की वजह से 2 दर्जन से अधिक गाड़ियां आपस में टकरा गई। घटना की वजह यमुना एक्सप्रेस वे पर घना कोहरा बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 125 पर 2 गाड़ियां आपस में टकरा गई थी जिस वजह से पीछे से आ रही गाड़ियां आपस में टकराती चली गई। यह घटना यमुना एक्सप्रेस वे के थाना बलदेव इलाके में हुई जहां फॉग की वजह से गाड़ियां आपस में टकराईं। घटना इतनी भीषण थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

accident

किस तरह से कई गाड़ियां आपस में टकरा गई हादसा कितना भीषण है। तस्वीरों से साफ गया है ट्रक में फंसे ड्राइवर को किस तरह रेस की किया जा रहा है ट्रक के आगे का पूरा हिस्सा डैमेज हो गया है और ड्राइवर को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला जा रहा है मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं कोहरे का लाइव कहर भी यमुना एक्सप्रेस वे पर देखने को मिला। यहाँ जब कोहरे से आपस में वाहन भिड़ रहे थे तभी वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने हादसे का वीडियो बनाते हुए गाड़ियों में फंसे लोगों को निकालने के लिए चिल्लाने लगा। जिस समय वीडियो बन रहा था तभी वहां पीछे से आ रही गाड़ियां कोहरे की वजह से आपस में भिड़ती जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+