दो बाइकों की आपस में टक्कर, तेज रफ्तार ने ली दो जिंदगियां
इस दुर्घटना की वजह रही तेज रफ्तार, दोनों बाइकें इतनी तेज स्पीड में थीं कि देखते ही देखते गाड़ी के परखच्चे उड़ गए, एक ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया तो दूसरा भी अस्पताल पहुंचते ही खत्म हो गया।
हरदोई। लखनऊ-हरदोई राजमार्ग पर एक बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। कछौना थाना क्षेत्र के टूटी आरा के पास दो बाइकों की टक्कर में ये हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है वहीं परिजनों का घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल है।

दरअसल हरदोई-लखनऊ मार्ग पर दोपहर के समय टूटी यारा ढाबा के आगे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिसमें दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई इसमें बाबा मंदिर हरदोई के निवासी आलोक प्रजापति पुत्र रामकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरी बाइक पर ससुराल राजाजीपुरम, लखनऊ से आ रहे पुनिया कराई गांव के निवासी अनिल कुमार पुत्र बाबू कुमार को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

आलोक प्रजापति थाना क्षेत्र सुरसा के खजाने में बीए सेकेंड इयर का पेपर देने जा रहे था। लेकिन घटना के बाद सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया वहीं अनिल की एक साल पहले ही शादी हुई थी वो लखनऊ से वापस आ रहा था दोनों बाइकों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।












Click it and Unblock the Notifications