अमित शाह को काले झंडे दिखाने जा रहे सपा कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में
इलाहाबाद। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को काला झंडा दिखाने जा रहे आधा दर्जन सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इलाहाबाद पुलिस इन्हें इंडियन प्रेस चौराहा से गिरफ्तार किया और कर्नल गंज थाने ले आई।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को इलाहाबाद में संतो से मुलाकात कर 2019 के चुनाव की रणनीति तय करने आये हैं। उनके तय रूट की जानकारी होने के बाद सपाइयों ने काला झंडा दिखाने के लिए तैयारी की थी। लेकिन, बेहद ही कड़ी सुरक्षा को भेदने में सपाई नाकाम रहे और उन्हे काले झंडे के साथ हिरासत में ले लिया गया है।
कर्नलगंज पुलिस के अनुसार सपा नेता उदय प्रकाश यादव, सौरभ आदि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को काला झंडा दिखाने जा रहे थे। जिन्हे इंडियन प्रेस चौराहा से गिरफ्तार कर लिया गया है।
बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे शाह
बता दें आज सुबह अमित शाह इलाहाबाद के बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद अमित शाह का काफिला संगम के लिए रवाना हो गया है, जहां धार्मिक क्रिया कलाप के बाद वह संतों के साथ लंबी बातचीत में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications