पूछताछ के दौरान रोती रही एसपी सुरेंद्र की पत्नी, नहीं दिया एक भी सवाल का जवाब
लखनऊ। एसपी सुरेंद्र दास सुसाइड केस मामले में उनकी पत्नी रवीना को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस दौरान रवीना पूरे समय रोती रही और बेसुध हो गई। जांच अधिकारी एसपी संजीव सुमन ने देखा कि रवीना किसी भी सवाल का जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं तो उन्होंने तनाव से बाहर आने के बाद दोबारा बयान लेने की बात कह कर उन्हें जाने दिया।

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक डॉ. रवीना अपने पिता रावेन्द्र सिंह के साथ एसपी वेस्ट संजीव सुमन के ऑफिस पहुंची थी। पूछताछ के दौरान रवीना गुमसुम बैठी रहीं। वो किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे पाई और रोने लगीं। इस पर रवीना के पिता ने कहा कि बेटी अभी भी सदमे में है। सुरेन्द्र के निधन से उसे गहरा सदमा लगा है जिससे उसे बाहर आने में वक्त लगेगा। इस बात को सुनकर एसपी संजीव सुमन ने उन्हें जाने को कहा और बाद में पूछताछ करने की बात कही।
क्या था मामला
5 सितंबर की सुबह 6 बजे सुरेंद्र दास की तबीयत खराब होने पर उन्हें रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया था। लेकिन इलाज के दौरान सुरेंद्र दास कोमा में पहुंच गए थे। उनके इलाज के लिए तीन डॉक्टर्स का पैनल मुंबई से आया था। सुरेन्द्र दास 5 दिनों तक हास्पिटल में जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष करते रहे और 9 सितम्बर को वो जिन्दगी की जंग हार गए।












Click it and Unblock the Notifications