दिल्ली के तुगलकाबाद अतिक्रमण पर बोले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, कहा- BJP की भूमाफियाओं को जमीनें देने की साजिश
दिल्ली के तुगलकाबाद में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। अखिलेश ने इसे बीजेपी की माफियाओं को जमीनें देने की साजिश बताया है।

दिल्ली के तुगलकाबाद किला के पास अतिक्रमण पर कार्रवाई के बाद कई लोग घरो से बेघर हो गए। इसको लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर बीजेपी पर आरोप लगाया कि वो भूमाफियाओं को जमीने देने के लिए ये साजिश कर रही है।
अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में कहा कि "दिल्ली के तुगलकाबाद में पच्चीसों साल से रह रहे यूपी-बिहार के लोगों के घर, अतिक्रमण के नाम पर उजाड़े गये हैं। इसका कोई मानवीय-पारिवारिक पक्ष है कि नहीं? भाजपा सरकार में अतिक्रमण के नाम पर जमीनें साफ करने का काम वास्तव में भू-माफियाओं को जमीनें देने की साजिश का दूसरा नाम है।"
अतिक्रमण से प्रभावित लोगों का कहना है कि हमने एक एक पैसा जोड़कर घर बनवाया था। लेकिन, हमारे घरों को तोड़कर हमसे सब छीन लिया गया। बच्चों को खुले आसमान के नीचे रखने को मजबूर हैं। वहीं, दिल्ली में बीते दिनों से हो रही बारिश अतिक्रमण से प्रभावित लोगों के लिए और मुसीबत साबित हो रही है।
वहीं, दिल्ली के तुगलकाबाद किला क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिल्ली हाई कोर्ट ने दी थी। जिसे रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए सोमवार को तुगलकाबाद से अतिक्रमण हटाने के लिए चल रहे अभियान पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications