अखिलेश ने केशव मौर्य को दिया CM बनने का ऑफर, तो जानिए डिप्टी सीएम ने सपा अध्यक्ष को क्या दिया जवाब

अखिलेश ने केशव मौर्य को दिया CM बनने का ऑफर, तो जानिए डिप्टी सीएम ने सपा अध्यक्ष को क्या दिया जवाब

लखनऊ, 08 सितंबर: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को यूपी का सीएम बनने का खुला ऑफर दिया है। अखिलेश के इस ऑफर पर अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जवाब भी सामने आया है। दरअसल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'अखिलेश यादव जी वैसे ही हैं, जैसे पानी में तड़पती हुई मछली। वो खबरों में बने रहने के लिए 'बेतुकी टिप्पणी' कर रहे है।'

अखिलेश को केशव प्रसाद मौर्य ने दिया जवाब

अखिलेश को केशव प्रसाद मौर्य ने दिया जवाब

दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में कहा, 'अगर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बिहार में हाल में हुए राजनीतिक घटनाक्रम से सबक लेते हुए अपने साथ 100 विधायक लेकर सपा में शामिल हो जाएं तो उन्हें मुख्यमंत्री बना देंगे। अखिलेश यादव द्वारा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को ये ऑफर दिए जाने के बाद भाजपा की तरफ से पलटवार भी शुरू हो गया है। तो वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने खुद इस ऑफर का जवाब सपा अध्यक्ष को दिया है।

मौर्य ने अखिलेश को बताया बिना पानी की मछली

मौर्य ने अखिलेश को बताया बिना पानी की मछली

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश के ऑफर का जवाब देते हुए उन्हें बिन पानी की मछली बताया। मौर्य ने कहा, 'अखिलेश यादव जी वैसे ही हैं, जैसे पानी में तड़पती हुई मछली। वे मछली की तड़पन की तरह सत्ता की तलब लिए हुए हैं, लेकिन अब वह 25 साल तक सत्ता में वापस नहीं आने वाले हैं। अब समाजवादी पार्टी समाप्त पार्टी हो गई है और उनके 113 में से 100 विधायक हमारी भारतीय जनता पार्टी में आना चाहते हैं। लेकिन भाजपा टूट-फूट की राजनीति नहीं करती है, इसलिए हम किसी पार्टी को नहीं तोड़ना चाहते हैं।'

अखिलेश केशव प्रसाद मौर्य के समर्थक नहीं

अखिलेश केशव प्रसाद मौर्य के समर्थक नहीं

डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि 'अखिलेश यादव मुझसे घृणा करते हैं वो मेरे समर्थक नहीं है। विधानसभा में अखिलेश का प्यार मेरे प्रति सबने देखा है। अखिलेश यादव खुद डूबने वाले हैं वो मुझे क्या मुख्यमंत्री बनाएंगे। वह इस तरह की बयानबाजी करके मीडिया की सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं।' इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव किसी भी पिछड़े वर्ग के नेता को नहीं चाहते कि वह आगे बढ़े और बड़ा बने। वह केवल फूट डालो और राज करो के सिद्धांत पर काम करना चाहते हैं। जबकि उनकी सत्ता में आने की यह मंशा 25 सालों तक पूरी नहीं होने वाली है।

केशव मौर्य अखिलेश को चलाएंगे, अखिलेश उन्हें नहीं: भूपेंद्र सिंह चौधरी

इससे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी अखिलेश के इस बयान पर पलटवार करते हुए तीखा जवाब दिया है। भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'केशव जी संगठन के, पार्टी के प्रमाणित एवं भाजपा की विचारधारा के लिए समर्पित कार्यकर्ता हैं। वह सदैव हमारे साथ रहेंगे, किसी स्वार्थ में पड़ने वाले नेता नहीं है। वह अखिलेश यादव को चलाएंगे, अखिलेश यादव उन्हें क्या चला पाएंगे।' इतना ही नहीं, दूसरे ट्वीट में लिखा, 'अखिलेश यादव तो अपने गठबंधन की, अपने परिवार की, अपनी पार्टी की, अपने विधायकों की भी चिंता कर लें क्योंकि उनके विधायक हमारे संपर्क में हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+