अखिलेश यादव की इस सपा सांसद को बेहद पसंद हैं शाहरुख खान, बताया निकाह करेंगी या रजिस्टर्ड मैरिज, Video
Iqra hasan viral video: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अपने फैंस ही नहीं बड़े-बड़े सेलिबिट्रीज के दिलों पर राज करते हैं। 58 साल की उम्र में भी यंग और फिट नजर आने वाले शाहरुख खान (SRK) की दीवानगी आज की युवा पीढ़ी में भी जबदरस्त हैं।
2024 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर संसद में पहुंची युवा सांसद इकरा हसन की भी पहली पसंद बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान हैं। इस बात का खुलासा खुद बेहद खूबसूरत दिखने वाली सांसद ने खुद ही किया है। इसके साथ ही इकरा ने ये भी बताया कि वो निकाह करेंगी या रजिस्टर्ड मैरिज?

पहली बार लड़ी चुनाव बनीं सांसद
आखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन 2024 में चुनाव जीतकर संसद पहुंची सबसे युवा चेहरों में एक हैं। उत्तर प्रदेश के कैनारा की सांसद इकरा हसन ने राजनीति करियर की शुरूआत करते ही सीधे लोकसभा चुनाव लड़ी और जीत हासिल कर सबको हैरान कर दिया था।
कौन हैं सपा सांसद इकरा हसन?
29 साल की उम्र में यूपी के कैराना की सांसद बनीं इकरा हसन का ताल्लुक यूपी के नामी रानजीतिक परिवार से है। इकरा के पिता चौधरी मुनव्वर हसन और मां तबस्सुम हसन समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद हैं। इकरा के दादा भी राजनीति में थे और भाई नाहि हसन विधायक है।
इकरा हसन का वीडियो हो रहा वायरल
2024 में आम चुनाव जीतकर इतनी कम उम्र में सांसद बनकर सुर्खियों में आई इकरा हसन अपने हाल ही में दिए इंटरव्यू के कारण एक बार फिर चर्चा में हैं। दिल्ली में पली-बढ़ी और लंदन से लॉ की डिग्री हासिल करने वाली इकरा ने इंटरव्यू वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
शाहरुख के लिए इकरा ने क्या कहा?
इकरा ने कहां मैं विदेश में भी रहीं वहां पर कहीं भी आप जाइए जब भी हिंदुस्तान का नाम लिया जाता है तो शाहरुख खान का नाम भी जरूर लिया जाता है। सपा सांसद ने कहा मैंने उन्हें बचपन से देखा है, वो मुझे केवल पसंद ही बल्कि उनके डॉयलॉग एक्टिंग सबकुछ पंसद है। वो जब सिल्वर स्क्रीन पर संवाद करते हैं तो उन्हें देखरि हमेशा सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा शाहरुख की फिल्में हीं नहीं बल्कि उनके इंटरव्यूज और उनकी स्टेज परफार्मेंस सभी पसंद करते हैं।
शादी के सवाल पर क्या बोलीं इकरा हसन
क्या आप निकाह करेंगेी या एक्ट्रेंस सोनाक्षी सिन्हा की तरह रजिस्ट्रर्ड मैरिज? इस सवाल का जवाब देते हुए इकरा ने कहा अभी काम से फुरसत कम मिल रही हैं। इसके बारे में अभी मैंने कुछ ज्यादा सोचा नहीं है लेकिन जब भी होगा तो सबके सामने होगी और सबको बाया जाएगा। लेकिन फिलहाल तो काई इरादा नही है अभी बस सीखना चाहती हूं। मुझे जो ओहदा मिला है फिलहाल उसके बारे में सोचना है कि कैसे काम करना है और जनता की सेवा करना है। निकाह करूंगी या रिजस्टर्ड मैरिज इसके बारे में सोचान नहीं है अगर मौका मिला तो दोनों भी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications