'जहां दिखे सपाई,वहां बिटिया घबराई', CM योगी के नए नारे पर भड़की डिंपल यादव, कुछ यूं दिया जवाब
UP by-polls: उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। उपचुनाव के ऐलान के साथ ही प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। उपचुनाव के प्रचार के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मुजफ्फरनगर के मीरापुर पहुंचे। यहां सीएम योगी सपा को घेरते हुए नया नारा देते हुए कहा, 'जहां दिखे सपाई..वहां बिटिया घबराई।'
Recommended Video
सीएम योगी के इस नए नारे पर अब समाजवादी पार्टी नेता और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव की प्रतिक्रिया सामने आईं है। सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, 'बात यह नहीं है कि बेटियां घबरा जाती हैं...बात यह है कि यूपी में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उत्तर प्रदेश में आज महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। अगर आप NCRB के आंकड़े देखेंगे तो देखेंगे महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ रहा है।'

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यह जो घबराने वाली बात कर रहे हैं वे सपा से घबरा गए हैं। इस वजह से फालतू भाषणबाजी कर रहे हैं। जो मूल मुद्दे हैं उस पर जनता का ध्यान न जाए इसलिए सीएम योगी इस तरह की बातें कर रहे हैं।
इतना ही नहीं, डिंपल यादव ने कहा कि उप चुनाव प्रचार बहुत अच्छा चल रहा है और अब हमारे पास अधिक दिन हैं, इसलिए हमें अधिक लोगों तक पहुंचने का मौका मिल रहा है। कहा कि 500 बेड वाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जो समाजवादी पार्टी ने बनवाया था और जिसका उद्घाटन उन्होंने (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) किया था, वह अभी भी चालू नहीं है।
डिंपल यादव ने आगे कहाकि उस अस्पताल के लिए कोई फंड नहीं है और आसपास के जिलों से आने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बता दें, इससे पहले भी डिंपल यादव ने कहा था कि भाजपा के नेता चुनाव आने पर वोटों के ध्रुवीकरण के लिए तरह-तरह के नारे देते हैं। लेकिन, जो हमारा पीडीए वर्ग है, वह जान चुका है कि इनकी बातें केवल भड़काने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications