'चुनाव चिन्ह छोटी बात, हम अखिलेश ब्रांड के साथ उतरेंगे चुनाव में'

सपा विधान परिषद के सदस्य उदयवीर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव लोकप्रिय ब्रांड हैं, चुनाव चिन्ह छोटी बात है, हमारे अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के विधानसभा परिषद के सदस्य उदयवीर ने समाजवादी पार्टी के भीतर विवाद पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमें चुनाव चिन्ह मिलता है तो ठीक वरना हम किसी भी चुनाव चिन्ह से चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने को तैयार है। उदयवीर ने कहा कि मुख्यमंत्री आगामी चुनावों की तैयारी कर रहे हैं और हम उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ने को तैयार हैं और पार्टी के भीतर किसी भी तरह का असमंजश नहीं है।

akhilesh

उदयवीर सिंह ने कहा कि हम अखिलेश यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ने को तैयार हैं और नेताजी का मार्गदर्शन हमें मिलता रहेगा। अखिलेश के नेतृत्व वाली सपा का समर्थन करते हुए उदयवीर सिंह ने कहा कि जिस तरह से विधायकों, सांसदों समेत तमाम पार्टियों के पदाधिकारी ने एक निर्णय लिया है कि वह अखिलेश यादव को अपना समर्थन देंगे उससे षड़यंत्रकारियों की योजना को ध्वस्त कर दिया है। अमर सिंह जैसे षड़यंत्रकारियों की योजना पर अखिलेश यादव बड़ा हमला किया है।

इसे भी पढ़ें- मुलायम बोले मेरे पास बहुत कम विधायक, सपा कार्यालय पर लगाया ताला

अखिलेश यादव की छवि को ब्रांड बताते हुए उदयवीर सिंह ने कहा कि जिस तरह से अपने विकास के काम के जरिए मुख्यमंत्री ने अपनी छाप बनाई है, उनकी साफ साफ-सुथरी छवि लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है, ऐसे में अखिलेश यादव खुद एक ब्रांड बन गए हैं और वह चुनाव में उनका नाम काफी है। चुनाव चिन्ह को छोटी बात बताते हुए उदयवीर ने कहा कि यह बेहद ही छोटी बात है हम अखिलेश यादव जैसे ब्रांड के साथ चुनाव में उतरेंगे और वह जीत के लिए काफी है। वहीं सपा कार्यालय में मुलायम सिंह यादव द्वारा ताला लगवाए जाने पर उदयवीर ने कहा कि कार्यालय अभी भी खुला है और नेताजी जहां चाहे जा सकते हैं हम उनके साथ चलने को तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+