जानिए कौन हैं सपा MLA राकेश प्रताप सिंह जिन्होंने भाजपा नेता के पति की कर दी धुनाई

अमेठी में सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह का वीडियो सामने आया है। जिसमें वो बीजेपी के नगर पालिका प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।

SP MLA Rakesh Pratap Singh who thrashed BJP leaders husband

यूपी निकाय चुनाव मतदान से एक दिन पहले गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह की वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह बीजेपी नेता दीपक सिंह की थाने में पिटाई करते दिख रहे हैं। बीजेपी नेता पर आरोप है कि उनसे विधायक के भतीजे और कार्यकर्ताओं के पीटा था।

अमेठी की गौरीगंज कोतवाली में हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। राकेश प्रताप सिंह गौरीगंज के सपा के विधायक हैं। राकेश प्रताप गौरीगंज सदर से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं।

राकेश प्रताप सिंह पहली बार 2012 के विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2017 में दोबारा विधानसभा के लिए चुने गए। 2022 में वह फिर से इस विधानसभा से विजयी रहे। पिछले दो चुनावों में जहां कांग्रेस के प्रत्याशी को मात दी। इस बार बीजेपी के कैंडिडेट को हराकर विधानसभा पहुंचे।

राकेश सिंह का परिवार काफी पहले से राजनीति में सक्रिय रहा है। 1976 को अमेठी जिले के मऊ में राकेश प्रताप सिंह का जन्म हुआ। राकेश सिंह ने 10 तक की पढ़ाई की है। 1996 में शिलम सिंह ने उन्होंने शादी की। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपना पेशा कृषि और बिजनेस बताया है।

31 अक्टूबर 2021 को राकेश प्रताप सिंह ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा "वादों को पूरा न करने" का हवाला देते हुए 17वीं उत्तर प्रदेश विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राकेश प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के चंद्र प्रकाश मिश्रा मटियारी को 6,963 मतों के अंतर से हराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+