VIDEO: सपा विधायक रफीक अंसारी का अपने ही नेता को जान से मारने की धमकी भरा ऑडियो वायरल

सपा विधायक रफीक अंसारी पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। वो मेरठ के नौचंदी थाने के हिस्ट्रीशीटर भी रहे हैं। बिंदु खां ने एसएसपी और एसपी क्राइम से सुरक्षा की मांग की है।

मेरठ। ​मेरठ शहर सीट से सपा विधायक रफीक अंसारी का इन दिनों एक धमकी भरा ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें विधायक रफीक अंसारी अपनी ही पार्टी के नेता को जान से मरवाने की धमकी दे रहे हैं। विधायक की धमकी के बाद से ही पीड़ित सेहमा हुआ है। अब पीड़ित बिंदु खां अंसारी ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। फिलहाल एसपी क्राइम ने ऑडियों की जांच साइबर सेल को देकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दरअसल मामला मेरठ के थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र के अहमद नगर का है। जहां सपा नेता बिंदु खां पार्षद वॉर्ड से दावेदारी कर रहा था। वहीं टिकट रफीक अंसारी ने उसको ना देकर अपने करीबी को दिलवा दिया।

SP MLA Rafeeq Ansari viral audio in Meerut

सपा विधायक की फोन पर दी गई धमकी भरा ऑडियो वायरल हो रहा है। साथ ही पीड़ित ने रफीक अंसारी पर टिकट बेचने का आरोप लगाया है। सपा विधायक रफीक अंसारी पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। वो मेरठ के नौचंदी थाने के हिस्ट्रीशीटर भी रहे हैं। बिंदु खां ने एसएसपी और एसपी क्राइम से सुरक्षा की मांग की है। राजनीतिक नजरिए से ये चुनाव प्रतिष्ठा का विषय बन चुका है जिसके चलते चुनावी रंजिशों का भी दौर चल पड़ा है। एक-दूसरे को चुनाव मैदान से हटाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। वहीं एसपी क्राइम ने मामले में संज्ञान लेते हुए ऑडियों की जांच साइबर सेल से कराई जा रही है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+