'मेरी हत्या के लिए दी जा रही सुपारी', Swami Prasad Maurya ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

Swami Prasad Maurya: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, 'भाजपा सरकार मेरी हत्या करना चाहती है।'

Swami Prasad Maurya

Swami Prasad Maurya: रामचरितमानस पर कथित टिप्पणी के बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में टीवी डिबेट के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य की महंत राजू दास परमहंस से तीखी बहस हो गई। जिसके बाद नौबत मारपीट तक आ गई थी। तो वहीं, स्वामी प्रसाद मौर्य प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सरकार पर बेहद ही गंभीर आरोप लगाए है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार मेरी हत्या की साजिश रच रही है।

मीडिया से बात करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मेरी हत्या के लिए सुपारी दी जा रही है। मैंने इस देश की महिलाओं, दलितों आदिवासियों के सम्मान की बात क्या उठाई। एक वर्ग विशेष के लोगों मेरी पीछे हत्या की साजिश में लग गए। कोई मेरा सिर काटने के लिए 21 लाख तो कोई 51 लाख की सुपारी दे रहा है। कोई जीभ काटने के लिए 5 लाख तो कोई 11 लाख रुपए की सुपारी दे रहा है। उन्होंने कहा कि साधु के भेष में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग है। मेरे नाम की सुपारी दी जा रही और सरकार मौन है।

Recommended Video

    'मेरी हत्या के लिए दी जा रही सुपारी', Swami Prasad Maurya ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

    मौर्य ने कहा कि साधु वेश में जो आतंकवादी और अपराधिक चेहरे है सरकार को इन्हें चिन्हित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी। एफआईआर दर्ज करानी चाहिए थी। स्वत संज्ञान लेते हुए ऐसे बयान देने वालों को, जिन्हों सार्वजनिक रुप से बयान दिया। इसके बावजूद सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। इसका मतलब है प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार मेरी हत्या करने वालों के साथ शामिल है। भाजपा सरकार मेरी हत्या करना चाहती है।

    मौर्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि इसलिए भाजपा सरकार ऐसे बयान देने वालों के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी सुरक्षा संबंधित पत्र एक बार नहीं दो-दो बार दे दिया है। एक पत्र पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति को भेज दिया है। सीएम और प्रमुख सचिव को भी पत्र भेजा है। तो वहीं, अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने पुलिस कमिश्नर के नाम एक तहरीर दी है। जिसमें लिखा है कि एबीपी के कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर उन्हें आमंत्रित किया गया था।

    कार्यक्रम से वापस लौटते वक्त महंत राजू दास, तपस्वी छावनी मंदिर के महंत परमहंस दास व इनके साथियों ने तलवार, फरसा से उन पर हमला करने का प्रयास किया। इन लोगों ने पहले भी मुझे मारने के लिये 21 लाख की रकम देने की घोषणा की थी। सब कुछ साजिश के तहत किया गया है। उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया करायी जाये। गोमतीनगर इंस्पेक्टर दिनेश कुमार मिश्र का कहना है कि जब दोनों पक्षों में हाथापाई हो रही थी, उस समय स्वामी प्रसाद वहां से निकल गये थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+