Summiya Rana को लखनऊ पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, नूपुर शर्मा के खिलाफ करने जा रही थी प्रदर्शन

Summiya Rana को लखनऊ पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, नूपुर शर्मा के खिलाफ करने जा रही थी प्रदर्शन

लखनऊ, 04 जून: मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी और सपा नेता सुमैया राणा को आज (04 जून) को लखनऊ पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है। लखनऊ पुलिस ने यह कार्रवाई उस वक्त कि जब सुमैया राणा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए जा रही थीं। पुलिस ने सुमैया राणा को उनके लालबाग स्थित आवास पर ही हाउस अरेस्ट किया है।

SP leader Sumaiya Rana house arrest in Lucknow Police

ज्ञानवापी मामले को लेकर भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। तो वहीं, नूपुर शर्मा के इस बयान पर कई मुस्लिम संगठनों ने आपत्ति जताई थी। इतना ही नहीं महाराष्ट्र में नूपुर शर्मा के खिलाफ दो एफआईआर भी दर्ज हुई है। इतना ही नहीं, नूपुर शर्मा के इस बयान के उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी हिंसा भड़क गई थी।

कानपुर में हुए बवाल के बाद ही लखनऊ में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था। नूपुर शर्मा द्वारा टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के करने के बाद उनकी गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। इसी मामले में सपा नेता सुमैया राणा को आज नूपुर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए जा रही थीं। तभी लखनऊ पुलिस ने सुमैया राणा को उनके लालबाग स्थित आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+