Akhilesh Yadav की साइकिल यात्रा में सपा नेता को आया हार्ट अटैक, पहुंचाया अस्पताल.. पर नहीं बची जान
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टी ने सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पीडीए साइकिल यात्रा शुरू की। लेकिन इस यात्रा के दौरान सपा नेता रवि भूषण राजन को हार्ट अटैक आ गया। अखिलेश यादव ने उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पार्टी के कई नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है।
बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज यानी 30 अक्टूबर को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हजारों सपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जनेश्वर मिश्र पार्क तक जाने वाली थी, लेकिन यात्रा के बीच में सपा नेता रवि भूषण राजन को हार्ट अटैक आ गया।

जिसके बाद मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और खुद अखिलेश यादव ने उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रवि भूषण जब यात्रा में शामिल हुए थे, तब वे एकदम ठीक और स्वस्थ्य थे। लेकिन यात्रा के दौरान अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी। बताते चलें कि रवि भूषण राजन यादव सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे। इससे पहले वो केकेसी के पूर्व छात्र अध्यक्ष भी रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications