सपा नेता बोले मैं भगवान हूं, कार्यकर्ताओं का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल एक बार फिर से अपने बयान को लेकर चर्चा में हैँ। नरेश अग्रवाल ने हरदोई में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए खुद को भगवान बताया है, उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए वह भगवान हैं और उनका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता है। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का बिगुल फुंक चुका है, ऐसे तमाम राजनीतिक दल अपने कार्यकर्ताओं में ताकत झोंकने की कोशिश कर रहे हैं।

नरेश अग्रवाल ने कहा कि देशहित की बात लेकर जब भी कोई कार्यकर्ता भाजपा के नेताओं के जाता है तो वह उसके काम को गलत बताते हैं और खुद किनारा कनरे की कोशिश करते हैं। नेताओं का काम होता है कि वह कार्यकर्ताओं का समर्थन करें, अगर उनके लिए नियम भी बदलने पड़े तो बदलना चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि जिनका विवाह ही नहीं हुआ उन्हें क्या पता कि रोमियो क्या होता है, अगर नौजवानों पर चोट करेंगे तो वह मुहर लगाकर आप पर और भी भारी चोट करेगा। नौजवान बालिग है तो उसे छूट देनी चाहिए। गौरतलब है कि इससे पहले भी नरेश अग्रवाल अपने बयान को लेकर चर्चा में आए थे। संसद में गोरक्षा और मोब लिंचिंग मुद्दे पर राज्यसभा में सुनवाई चल रही थी। इसी दौरान सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर ऐसी टिप्पणी की जिसको लेकर विरोध शुरू हो गया। बवाल बढ़ने पर नरेश अग्रवाल ने टिप्पणी पर खेद जताया, साथ ही उनकी टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया था।
इसे भी पढ़ें- भाजपा नेता का सुझाव शराब को महिला के नाम पर रखिए, बिक्री बढ़ जाएगी












Click it and Unblock the Notifications