सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले सपाइयों को पुलिस ने किया नजरबंद

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे के पहले सपाइयों को नजरबंद कर दिया गया है। जाजमऊ में सपा नेत्री उस्मान सोलंकी के घर पर सपा कार्यकर्ताओं को नजरबंद किया गया है। बता दें कि सपा कार्यकर्ता सीएम योगी से मिलकर उन्हें ज्ञापन देना चाहते थे।

sp leader detained for protest against cm yogi adityanath in kanpur

सपा कार्यकर्ता एयरपोर्ट का नाम बदलने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को रात में ही नजरबंद कर दिया। नजरबंद करने से नाराज सपा कार्यकर्ता मौके पर ही भगत सिंह के चित्र को रखकर धरने पर बैठ गए।

सपाइयों का कहना है कि वह काफी समय से एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर करने की मांग कर रहे थे। इसी से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपना चाहते थे, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया गया और उन्हें नजरबंद कर दिया गया। एयरपोर्ट का नाम बदलने की मुहिम आगे भी जारी रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+