मोदी के बयान पर रेनकोट पहन बाथरूम में नहाए सपा नेता, देखें वीडियो
सपा पार्षद ने बाथरूम में रेनकोट पहनकर नहाते हुए अपना वीडियो बनाया और उसे वायरल किया। वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की आलोचना की।
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के नेता और वर्तमान में शहर के पान दरीबा के पार्षद रविकांत विश्वकर्मा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मनमोहन सिंह पर दिए गए रेनकोट पहनकर नहाने के बयान पर अपना विरोध जताया। पार्षद ने अपने घर के बाथरूम में अपना ही वीडियो रेनकोट पहनकर नहाते हुए बनाया और उसे वायरल किया।

समाजवादी पार्टी के पार्षद रविकांत विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री के रेनकोट के बयान पर अपना विरोध जताने के लिए अनोखा तरीका अपनाया और अपने घर के बाथरूम में रेनकोट पहनकर नहाते हुए अपना ही वीडियो बना लिया।
इसी वीडियो में उन्होंने कहा कि माननीय मोदी जी ने मन की बात जाकर मन की बात की, काला धन के लिए नोटबन्दी की और अब वो लोगों के स्नान घर में देख रहे हैं जिससे मैं डर गया हूँ और अब रोजाना रेनकोट पहनकर ही नहा रहा हूं। देखिए वीडियो -












Click it and Unblock the Notifications