UP Nikay Chunav 2023: चुनाव जीतने के लिए बीजेपी कर रही धनबल का दुरुपयोग, अखिलेश ने VIDEO ट्वीट कर लगाया आरोप
यूपी निकाय चुनाव के बीच सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के ऊपर बेहद गंभीर आरोप लगाए है। अखिलेश ने कहा बीजेपी चुनाव जीतने के लिए धनबल का दुरुप्रयोग कर रही है।

UP Nikay Chunav 2023: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) धनबल का दुरुप्रयोग करके यूपी निकाय चुनाव जीतना चाहती है।
सपा अध्यक्ष ने राज्य के चुनाव आयोग से इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। बता दें कि अखिलेश यादव ने सोमवार 01 मई को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो ट्वीट की है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग एक बुजुर्ग महिला के घर पर हैं।
इस दौरान वो बुजुर्ग महिला से लिफाफे को दिखाने के लिए कहते हैं। साथ ही पूछ रहे हैं कि लिफापे में कितने पैसे हैं? इस पर बुजुर्ग महिला और युवकों के बीच हल्की सी बहस भी हो जाती है। हालांकि, बुजुर्ग महिला आखिर में लिफाफा दिखा देती है।
लिफाफे के अंदर 500-500 रुपए के दो नोट होते है और उसपर बीजेपी प्रत्याशी का फोटो भी नजर आ रहा है। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी पर धनबल का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने लिखा,
भाजपा पूरे उप्र में धनबल का दुरुपयोग करके चुनाव जीतना चाहती है। फिरोज़ाबाद के वार्ड नंबर 25 के भाजपा प्रत्याशी सरेआम पैसे बाँट रहे हैं। चुनाव आयोग और सक्षम अधिकारी तुरंत इस वीडियो का संज्ञान लें और तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करें।
पैसे बांटने का वीडियो सामने आने के बाद फिरोजाबाद जिले की राजनीति में उथल-पुथल मच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वार्ड नंबर-25 से भाजपा प्रत्याशी मुनेंद्र यादव चुनावी मैदान में है। मुनेंद्र इससे पहले सपा से चुनाव जीता था। इस बार वह भाजपा में शामिल हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications