Love story: 21 साल के इस नेता को 17 साल की लड़की से हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, जानिए गुलाबी लेटर की कहानी
Akhilesh Yadav- Dimple Yadav Love Story: आज सपा मुखिया अखिलेश यादव 51 बरस के हो गए हैं, उनके जन्मदिन को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है। सुबह से लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं, उन्हें शुभकामना देने वालों में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का भी नाम शामिल है।
आज सपा पार्टी की ओर से कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में जिस तरह से समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया है, उसने अखिलेश यादव के जन्मदिन के जोश को दूना कर दिया है।

आपको बता दें कि अखिलेश यादव और उनकी पत्नी दोनों इस बार सांसद बने हैं और संसद में पति-पत्नी के रूप में पहुंचने वाले एकमात्र सांसद जोड़े हैं।
पत्नी डिंपल यादव उत्तराखंड की ठाकुर हैं
दोनों पति-पत्नी अक्सर अपने लुक और स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। आपको बता दें कि अखिलेश यादव जहां यूपी के यादव समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं, वहीं उनकी पत्नी डिंपल यादव उत्तराखंड की ठाकुर हैं। अखिलेश यादव को उनसे मोहब्बत तब हुई थी जब वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे और डिंपल स्कूली छात्रा थी।
किताब 'अखिलेश यादव - बदलाव की लहर' में प्रेम कहानी का जिक्र
आपको बता दें कि इस बात का जिक्र जानी मानी लेखिका सुनीता एरन की किताब 'अखिलेश यादव - बदलाव की लहर' में भी है।
21 साल के इस नेता को 17 साल लड़की से हुई थी पहली नजर में मोहब्बत
किताब के मुताबिक जब यूपी के पूर्व मुखिया स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश मैसूर के श्री जयचामाराजेंद्र कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सिविल एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे, तब ही एक पार्टी में उनकी मुलाकात, डिंपल से हुई थी, दोनों को किसी कॉमन फ्रेंड ने मिलवाया था। उस वक्त अखिलेश की उम्र 21 साल और डिंपल की आयु 17 साल थी।
ऑस्ट्रेलिया से अखिलेश भेजा करते थे पिंक लेटर
अखिलेश पहली नजर में ही खूबसूरत डिंपल को दिल दे बैठे थे और डिंपल को भी वो पसंद आ गए थे, दोनों में दोस्ती हुई और जल्द ही दोनों को पता चल गया कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे हैं। बीटेक के बाद अखिलेश को आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया जाना पड़ा था। उस वक्त मोबाइल और व्हाटसअप का तो जमाना नहीं था इसलिए अखिलेश वहां से डिंपल को पिंक लेकर भेजा करते थे। दोनों के इश्क का सिलसिला चार साल तक चला लेकिन किसी को इसकी खबर नहीं थी।
आसान नहीं थी दोनों की शादी, पापा मुलायम नहीं थे तैयार
दो साल बाद जब अखिलेश भारत लौटे तब जाकर उन्होंने अपने पिता मुलायम सिंह को अपने और डिंपल के रिश्ते के बारे में बताया था। कहा जाता है कि मुलायम इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे, उस वक्त वो अपने बेटे की सियासी पिच को तैयार करने में जुटे थे, ऐसे में एक पहाड़ी ठाकुर को अपने खानदान की बहू बनाना, उनके लिए मुश्किल था लेकिन बेटा तो बेटा ही है और इस वजह से काफी सोचने-विचारने के बाद उन्होंने शादी की इजाजत दे दी।
यहां पढ़ें: राजनेताओं की प्रेमकहानियां, यकीन मानिए दिल छू लेंगी
साल 1999 में हुई अखिलेश-डिंपल की शादी
फिर साल 1999 में अखिलेश-डिंपल की शादी धूम-धाम से हो गई। इस शादी से दोनों के तीन बच्चे ( दो बेटियां और एक बेटा) हैं। 15 मार्च 2012 में अखिलेश यादव 38 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश के सीएम बने थे, उनके नाम यूपी के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है।












Click it and Unblock the Notifications