ताजमहल के दक्षिणी गेट से एंट्री बंद, पुरातत्व विभाग के फैसले का हो रहा विरोध
आगरा।
ताजमहल का दक्षिणी गेट आम पर्यटकों के प्रवेश के लिए बंद हो गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ताजमहल की सुरक्षा को खतरे के मद्देनजर दक्षिणी गेट से 25 फरवरी से प्रवेश बंद करने की सूचना जारी कर दी है। सरकार के आदेश के बाद पुरातत्व विभाग ने गेट बंद करने की कार्रवाई कर दी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
25 फरवरी से किया गया गेट बंद
आपको बता दें कि रविवार से इस गेट के जरिए पर्यटक केवल बाहर निकल सकेंगे। केंद्रीय संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा की मुहर के बाद संस्कृति मंत्रालय के आदेश पर पुरातत्वविद डॉ. भुवन विक्रम ने ताजमहल दक्षिणी गेट को बंद करने की सूचना शुक्रवार को जारी कर दी। उन्होंने जो नोटिस जारी किया, उसमें कहा गया है कि ताजमहल की सुरक्षा को देखते हुए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के सुझाव पर दक्षिणी गेट से 25 फरवरी से प्रवेश बंद किया जा रहा है।

जवानों को दूसरे गेट पर लगाया
इस आदेश के बाद सीआईएसएफ ने इस गेट पर से पर्यटकों की सुरक्षा जांच के लिए लगाए गए डीएफएमडी हटा लिया है। दक्षिणी गेट पर पर्यटकों की सुरक्षा जांच में जो जवान थे, उन्हें अब पूर्वी और पश्चिमी गेट पर अतिरिक्त डीएफएमडी के साथ तैनात किया गया है।

व्यवसायी कर रहे विरोध
वहीं इस दौरान साउथ गेट पर व्यवसाय कर रहे लोगों ने गेट बंद का जमकर विरोध किया। सरकार पर रोजगार छीनने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ रोजगार बढ़ाने की बात कर रही है तो वहीं दूसरी ओर ये भेदभाव कर रही है। वहीं एसीएम चतुर्थ ने कहा कि इन्होंने जिलाधिकारी के नाम से ज्ञापन दिया है, हमने उसे ले लिया है, जो भी संभव होगा वो किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications