बेटे ने थाने में दर्ज कराया पिता का मर्डर केस, खुद ही निकला हत्यारा

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र के खसौरा गांव में एक सप्ताह पूर्व हुई हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि हत्या करने वाला बेटा ही है और उसने बाप की गलत आदत के चलते सोते समय मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या में बेटे का साथ देने वाले दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Son murder his father in property dispute in Hardoi

दरसअल 03 दिसम्बर की रात हरपालपुर थानाक्षेत्र के खसौरा गांव में खेत पर सोते समय 50 वर्षीय राकेश लुनिया की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इसके संबंध में उसके बेटे रंजीत और जीतू ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें अलग-अलग जांच में जुटी हुई थी। गहन पूछताछ करने पर पता चला कि राकेश लूनिया की हत्या उसके बेटे रंजीत ने ही की है जिसमें उसका दोस्त आशीष सिंह भी साथ में रहा।

Son murder his father in property dispute in Hardoi

एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि जांच में पता चला है कि राकेश लुनिया अपनी संपत्ति, खेती-बाड़ी बेचकर पैसे का दुरुपयोग कर रहा था जिसे लेकर उसका बेटा रंजीत और पत्नी परेशान थे। कई बार मना करने के बावजूद भी बाप की आदत नहीं सुधरी। वह और भी जमीन बेचने की फिराक में था जिसे लेकर उसके बेटे ने 3 दिसंबर की रात गड़ासे से गला रेतकर अपने बाप की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को ₹5000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+